रिंग में बड़े से बड़े रेसलरों को अपने शिकंजे में कसने वाले द ग्रेट खली अब खुद कानूनी पचड़े में फंसते जा रहे हैं। द ग्रेट खली पर एक मुकदमा दर्ज हुआ है जिसके बाद उनकी मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। खली पर केस उन्हीं की आत्मकथा लिखने वाले विनीत के बंसल ने किया है। अमर उजाला के एक रिपोर्ट के मुताबिक खली ने विनीत के साथ धोखाधड़ी किया है। जिसके बाद उन्होंने खली पर गिद्धड़बाहा कोर्ट में केस दायर किया है।
जनवरी 2017 में खली की आत्मकथा ‘द मैन हू बिकम खली’ पब्लिश हुई थी। इस किताब को विनीत के बंसल ने ही लिखा था। लेकिन किताब लिखने से पहले दोनों के बीच एक लीगल एग्रीमेंट साइन हुआ था। जिसे अब खली ने तोड़ दिया है।
द मैन हू बिकम खली’
बंसल बताते हैं- तीन साल पहले खली ने उन्हें उनकी आत्मकथा लिखने को कहा था। बंसल उस समय जालंधर में एसबीआई की एनआरआई शाखा में कार्यरत थे। हालांकि, तब तक वह सात-आठ किताबें लिख चुके थे।
पहले भी बंसल लिख चुके हैं किताब
दोनों के बीच शेयर को लेकर समझौता हुआ था। इस एग्रीमेंट में 70 प्रतिशत खली का और 30 प्रतिशत बंसल का होता। किताब लांच होने के बाद हिट रही।
समझौता
इसी बीच खली ने विनीत के बंसल से पूछे बिना बायोग्राफी के फिल्म राइट्स फोक्स स्टार स्टूडियो को बेच दिया। इस बात का पता उन्हें फोक्स स्टार स्टूडियो की एक ईमेल से चली।
फोक्स स्टार स्टूडियो
आपको बता दें, द ग्रेट खली पर बन रही इस बायोपिक में सुशांत सिंह राजपूत उनका किरदार निभाएंगे।
द ग्रेट खली' बायोपिक