मौजूदा समय में WWE में ऐसे कई सुपरस्टार हैं जो पिछले कई दशक से WWE को अपनी सेवाएं दे रहे हैं। साथ ही दर्शकों का मनोरंजन भी करते आए हैं। लेकिन अब जमाना बदल गया है और दर्शकों का टेस्ट भी। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि इन सुपरस्टार्स के लिए लोगों के दिल में काफी इज्जत है। लेकिन अब दर्शक भी किसी नए चेहरे को देखना चाहते हैं। शायद यही वजह रही कि इस बार रॉयल रंबल का खिताब शिंसुके नाकामुरा ने जीता। इसके अलावा युवा फिन बैलर भी रिंग में लगभग एक घंटे तक टिके रहे। इस बात से WWE का इरादा अब साफ़ नजर आता है। इसलिए जरूरत है कि इन WWE सुपरस्टार्स को खुद ही रिंग को अलविदा कह देना चाहिए। आइये एक नजर डालते हैं इन सुपरस्टार्स पर :
सच्ची बात बताऊं तो गोल्डस्ट अब बूढ़े हो चुके हैं। हाल ही में वह रॉयल रंबल में दिखे थे लेकिन रिंग ज्यादा देर तक टिक नहीं पाए। डोल्फ जिगलर ने उन्हें एलिमिनेट किया। रिंग में वह बेहद कम समय के लिए आए थे। इसलिए अच्छा यही होगा कि WWE उन्हें भावभिनी विदाई दें।
गोल्डस्ट
साल 2017 पेज की जिंदगी का सबसे बुरा साल रहा है। ब्रेकअप, एमएमएस स्कैंडल लिक होने के बाद वह टूट गई थी। लेकिन अचानक उन्होंने WWE में कमबैक किया। फैंस की उम्मीदें उनसे बंधी थी। लेकिन साशा बैंक्स की एक किक ने पेज के करियर पर एक बार फिर ग्रहण लगा दिया। चोट की वजह से अभी वह रिंग से दूर है। वैसे भी रोंडा रोजी, एलेक्सा ब्लिस, शार्लेट और असुका के रहते हुए उनकी कमी WWE को नहीं खलेगी।
पेज
लगभग दो दशक से बिग शो WWE के साथ हैं। इतने सालों में उन्हें करियर में वो मुकाम हासिल किया है। जिसे पाने के लिए हर रेसलर रिंग में उतरता है। फिलहाल में वह घुटने की चोट से जूझ रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा भी था कि वह फरवरी 2018 में संन्यास ले सकते हैं।
बिग शो
WWE के इस मॉन्स्टर को अब अलविदा कह देना चाहिए। हालिया समय में ब्रॉन स्ट्रोमैन नए मॉन्स्टर के तौर पर उभरे हैं। साथ ही रॉयल रंबल के बाद दोनों की भिड़ंत भी देखने को मिली थी। जहां स्ट्रोमैन ने केन को बुरी तरह पीटा था।
केन
16 बार के WWE चैंपियन जॉन सीना को अभी भी लोग देखना चाहते हैं। लगभग एक दशक से सीना WWE के बेबी फेस बने हुए हैं। लेकिन उनका रिप्लेसमेंट अभी तक मिल नहीं पाया है। ये चिंता का सबब है। वैसे भी जॉन सीना हॉलीवुड में व्यस्त होने की वजह से WWE में अब पार्ट टाइमर बनकर रह गए हैं।
जॉन सीना