General

IPL 2023 के मेगा ऑक्शन में इन खिलाड़ियों ने दिए अपने नाम अधिकतम बेस प्राइस में शामिल होने के लिए

IPL auction. (Photo Source: BCCI/Twitter)
IPL auction. (Photo Source: BCCI/Twitter)

इंडियन प्रीमियप लीग (IPL) 2023 के मेगा ऑक्शन को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। जिसमें 12 और 13 फरवरी को ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा। इस बार नीलामी के लिए 1000 से अधिक खिलाड़ियों ने अपने नाम रजिस्टर कराये हैं, जिनको फ्रेंचाइजियों को सौंप दिया गया है।

जिसमें इस बार 2 करोड़ रुपए के अधिकतम बेस प्राइस में 49 खिलाड़ियों ने अपने नाम दिए हैं। क्रिकइंफों की एक रिपोर्ट के अनुसार इसमें दिग्गजों को नाम को लेकर बात की जाए तो उसमें डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ, मार्क वुड, रविचंद्रन अश्विन, सुरेश रैना, इशान किशन, एडम जम्पा, क्विंटन डी कॉक, फॉफ डु प्लेसिस और ड्वेन ब्रावो का नाम शामिल है।

वहीं इसके बाद 1.5 करोड़ रुपए के बेस प्राइस में ऑक्शन में नाम देने वाले प्रमुख खिलाड़ियों में अमित मिश्रा, वाशिंगटन सुंदर, जिम्मी नीशम, टिम साउदी, निकोलस पूरन और इयोन मोर्गन का नाम शामिल है। इसके अलावा 1 करोड़ रुपए के बेस प्राइस में पीयूष चावला, वानिन्दु हसरंगा और मार्नश लाबुशाने ने अपना नाम दिया है।

15वें संस्करण में कुल 10 टीम

आगामी IPL के 15वें सीजन में 8 की जगह पर कुल 10 टीमें देखने को मिलेंगी, जिसमें अहमदाबाद और लखनऊ फ्रेंचाइजी का नाम भी अब शामिल हो गया है। जिसके चलते कई और खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका वर्ल्ड क्रिकेट की इस सबसे बड़ी लीग में मिलने वाला है।

अहमदाबाद फ्रेंचाइजी ने मेगा ऑक्शन से पहले जहां हार्दिक पांड्या, राशिद खान और शुभमन गिल को अपने साथ शामिल किया है। वहीं लखनऊ फ्रेंचाइजी ने लोकेश राहुल, मार्कस स्टोइनिस और रवि बिश्नोई को अपने साथ शामिल करने का फैसला लिया है।

यहां पर देखिए 2 करोड़ रुपए के बेस प्राइस में अपना नाम देने वाले खिलाड़ी

रवि अश्विन, युजवेंद्र चहल, दीपक चाहर, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, इशान किशन, भुवनेश्वर कुमार, देवदत्त पद्दीकल, क्रुणाल पांड्या, हर्षल पटेल, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर, रॉबिन उथप्पा, उमेश यादव, एश्टन एगर, नाथन कुल्टर नाइल, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, मिचल मार्श, स्टीव स्मिथ, मैथ्यू वेड, डेविड वॉर्नर, एडम जम्पा, शाकिब अल हसन, मुस्ताफिजुर रहमान, सैम बिलिंग्स, साकिब महमूद, क्रिस जॉर्डन, क्रेग ओवर्टन, आदिल रशीद, जेसन रॉय, जेम्स विंसे, डेविड विली, मार्क वुड, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्युसन, क्विंटन डी कॉक, मर्चेंट डी लॉन्ग, फाफ डु प्लेसिस, कगिसो रबाडा, इमरान ताहिर, फेबियन एलन, ड्वेन ब्रावो, एविन लुईस, ओडेन स्मिथ।

यहां पर देखिए 1.5 करोड़ रुपए के बेस प्राइस में अपना नाम देने वाले खिलाड़ी

अमित मिश्रा, इशांत शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, एरोन फिंच, क्रिस लिन, नाथन लियोन, केन रिचर्ड्सन, जॉनी बेयरस्टो, एलेक्स हेल्स, इयोन मोर्गन, डेविड मलान, एडम मिल्ने, कॉलिन मुनरो, जिम्मी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, टिम साउदी, कॉलिन इनग्राम, शिमरोन हेटमायर, जेसन होल्डर, निकोलस पूरन।

यहां पर देखिए 1 करोड़ रुपए के बेस प्राइस में अपना नाम देने वाले खिलाड़ी

पीयूष चावला, केदार जाधव, प्रसिद्ध कृष्णा, टी. नटराजन, मनीष पांडे, अजिंक्य रहाणे, नितीश राणा, रिद्धिमान साहा, कुलदीप यादव, जयंत यादव, मोहम्मद नबी, जेम्स फॉकनर, मोइस हेनरीकेज, मार्नश लाबुशाने, रिले मेरेडिथ, जोसुआ फिलिप, डी आर्सी शॉर्ट, एंड्रयू टाय, डेन लॉरेंस, लियम लिविंगस्टन, टाइमल मिल्स, ओली पोप, डीवोन कॉन्वे, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, मिचल सेंटनर, एडिन माक्ररम, रिली रोसु, तबरेज शम्सी, रीस वैन डर डुसेन, वानिन्दु हसरंगा, रोस्टन चेज, शेरफेन रदरफोर्ड।

  • Share
  • Share
  • Share
  • Share
  • क्लिपबोर्ड पर कॉपी करेंCopy Link
iplआईपीएलइंडियन प्रीमियर लीगश्रेयस अय्यर
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो
अधिक वीडियो

Related posts

Rajasthan Royals To Take It Over The Delhi Capitals In The Upcoming Match For IPL!

Grga Cockett

Jasprit Bumrah discloses the surprises that what they are preparing for Virat Kohli on their 100th Test match

Grga Cockett

Hardik Pandya got a piece of good news, cricket carriers can change along with luck

Grga Cockett

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More