कैप्टन कूल के नाम से एमएस धोनी की गिनती दुनिया के शानदार खिलाड़ियों में होती है। धोनी की कप्तानी में भारत साल 2011 में 28 साल बाद वर्ल्ड कप जीतने में कामयाब रहा था। धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने न केवल वर्ल्ड कप बल्कि 2007 टी-20 वर्ल्ड कप, 2010 एशिया कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी भी अपने नाम की। धोनी भले ही कप्तानी छोड़ चुके हों लेकिन आज भी वह भारत की सीमित ओवरों की टीम का हिस्सा हैं। इतना ही नहीं जिस उम्र में खिलाड़ी रिटायरमेंट ले लेते हैं, उस उम्र में भी टीम का नियमित हिस्सा बने रहना धोनी की कड़ी फिटनेस को दर्शाता है। 37 साल के धोनी अपनी फिटनेस और डेडिकेशन से युवा क्रिकेटर्स के लिए एक आइडल हैं। आइये जानते हैं कि मौजूदा क्रिकेटर्स किस प्रकार से एमएस धोनी की फिटनेस से प्रेरणा ले सकते है…..
लाइफ में चेंज है जरुरी
एक समय था जब एमएस धोनी को खाने में जंक फूड काफी पसंद था। धोनी जंक फूड में मिल्क शेक चॉकलेट्स, बटर चिकन, नॉन के काफी शौकीन हुआ करते थे। लेकिन बाद में उन्हें महसूस हुआ कि उनकी हेल्थ और करियर के लिए ये नुकसानदायक साबित हो सकता है। ऐसे में उन्होंने अपनी लाइफस्टाइल और डाइट को पूरी तरह से बदल दिया, जिससे उनके फिटनेस और प्रदर्शन में तेजी से सुधार देखने को मिला।
फिटनेस फंडा

एमएस धोनी
एमएस धोनी जानते थे कि एक निश्चित समय के बाद शरीर पर उम्र का असर दिखाई देने लगेगा, जो उनकी परफार्मेंस और फिटनेस को भी प्रभावित करेगा। ऐसे में शरीर को फिट रखने में वर्कआउट काफी मददगार साबित होगा। यही वजह रही कि धोनी जिम में ज्यादा से ज्यादा समय बिताने लगे और वेटलिफ्ट को अपनी एक्सरसाइज में शामिल किया। मौजूदा समय में जिम धोनी की डेली लाइफस्टाइल का हिस्सा बन चुका है, जिसकी गवाही सोशल मीडिया पर पोस्ट उनके वीडियो देते हैं।
कुछ पाने के लिए कुछ खोना पड़ता है
धोनी ने 2011 आईपीएल के दौरान एक इंटरव्यू में बताया था कि वह रोज सुबह उठकर नाश्ते से पहले रोइंग सेशन किया करते थे। यही नहीं उन्होंने रोइंग मशीन को अपने होटल रूम में रोइंग मशीन फिट करा लिया था, ताकि वह एक भी दिन एक्सरसाइज को मिस न कर सके। धोनी ये बात भलीभांति जानते थे कि बढ़ती उम्र में लापरवाही बरतने से उनके शरीर और करियर दोनों को नुकसान पहुंच सकता है इसलिए उन्होंने अनुशासित लाइफस्टाइल अपनाने का फैसला काफी पहले ही कर लिया था।

एमएस धोनी
उम्र है बस एक नंबर
एमएस धोनी कई बार कह चुके हैं कि वह प्रोटीन रिच डाइट फॉलो करते हैं, जिसमें चिकन, कबाब और प्रोटीन शेक शामिल होता है। अब आप समझ गए होंगे कि धोनी आज जिस मुकाम पर हैं उसके लिए उन्होंने किस-किस चीज का त्याग किया है। ऐसे में अगर आप भी अपनी लाइफ में कुछ बदलाव लाना चाहते हैं, तो धोनी से आप प्रेरणा ले सकते हैं। वैसे भी धोनी के लिए उम्र बस एक नंबर है उससे ज्यादा कुछ नहीं।