रूस की मशहूर टेनिस खिलाड़ी मरिया शारापोवा दुनिया की सबसे ख़ूबसूरत महिलाओं में से एक हैं। इस खूबसूरती में उनका कद चार-चाँद लगाता है।शारापोवा ने अपने करियर में अनगिनत खिताब जीते हैं, जिसमें 5 ग्रैंड स्लैम मुख्य तौर पर शामिल है। वो एक सफल उद्यमी भी है, अपनी खुद का सफल कैंडी ब्रांड चलाने और बेस्टसेलिंग किताब लिखने में भी माहिर हैं। कामयाबी की बुलंदियों का स्वाद चख चुकी शारापोवा अज भी टेनिस कोर्ट पर खिताब जीतने के लिए जमकर पसीना बहाती हैं।

Picture Source :- rbth.com
6.2 फ़ीट कद की धनी मारिया अपनी जीवन शैली के साथ ही साथ अपने वर्कआउट का भी पूरा ध्यान रखती हैं। 31 वर्षीय रूसी खिलाड़ीअपने आप को फिट रखने के लिए हर संभव प्रयास करती हैं। वो अपनी जीवन शैली सही आहार और वर्कआउट पैटर्न के साथ फॉलो करती हैं।
हार्पर बाजार को दिए साक्षात्कार में शारापोवा ने अपने वर्कआउट के रहस्य से पर्दा उठाते हुए बताया कि वो कैसे संतुलित आहार और वर्जिश के जरिये खुद को फिट रखती हैं। अपने आहार को लेकर उन्होंने कहा कि “मैं पैकेजिंग फ़ूड और ड्रिंक् से खुद को बिलकुल दूर रखती हूँ।”

Picture Source :- You Tube / World at the best
अपने वर्कआउट प्लान के बारे में खुलकर बोलते हुए मरिया ने कहा कि “मैं अपने ट्रेनर, ‘युताका नाकामुरा’ और कोच के साथ दिन में तक़रीबन पांच से छह घंटे का समय व्यतीत करती हूँ।” उनके वर्कआउट शेड्यूल की शुरुआत वार्म-अप और स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज के साथ होती है। उसके बाद वो समुद्र तट पर टहलने के लिए रवाना होती हैं।
दो घंटे की टेनिस प्रक्टिस के बाद वो जॉगिंग के अलग-अलग पैटर्न्स और पाइलेट्स जैसे कई व्यायाम से खुद को फिट रखती हैं। मरिया को वर्कआउट बहुत पसंद है। उनकी फ़िटनेस का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वो आज भी पांच से छह घंटो की कड़ी ट्रैंनिंग के बाद भी खुद को वर्कआउट के लिए तैयार रखती हैं।

Picture Source :- si.com
टेनिस एक प्रकार का ऐसा खेल है जहाँ प्रतिस्पर्धी खिलाड़ी को परास्त करने के लिए फ़िटनेस की आवश्यकता होती है। आपका फिट रहना ही आपके विरोधी की सबसे बड़ी कमजोरी है, तभी तो जाकर आप टेनिस कोर्ट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पाएंगे।
इसे भी पढ़े :- जानिए मारिया शारापोवा की खूबसूरती और फिटनेस का राज