इसमें कोई शक नहीं कि ट्रिश स्ट्रेटस WWE के इतिहास की महान महिला रेसलर्स में से एक हैं। ट्रिश ने अपने करियर की शुरूआत WWE में बतौर मैनेजमेंट टीम के सदस्य के तौर पर की थी, लेकिन बाद में उन्होंने रेसलिंग में करियर बनाने का फैसला किया और देखते ही देखते रेसलिंग की दुनिया में छा गई। ट्रिश 7 बार की WWE चैंपियन हैं, जोकि आज भी एक रिकॉर्ड है।
ट्रिश ने भले ही साल 2006 में रेसलिंग की दुनिया को अलविदा कह दिया हो, लेकिन आज भी वह अपने फैन्स के दिलों में राज करती हैं। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि WWE के इतिहास में पहली बार होने वाले ऑल विमेंस WWE पीपीवी एवोल्यूशन के जरिए वह रिंग में वापसी करेंगी। ट्रिश भले ही 40 का आंकड़ा पार कर चुकी हों लेकिन उम्र के इस पड़ाव पर भी आप ट्रिश को देखकर आप हैरान रह जाएंगे।
ट्रिश इस उम्र में भी उनकी फिटनेस और खूबसूरती देखते ही बनती है और उनको देखकर ऐसा लगता है कि मानों उनकी उम्र थम सी गई हो। ट्रिश इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने और अपनी फैमिली फोटो अपलोड करती रहती हैं। उम्र के इस पड़ाव में भी ट्रिश अपनी फिटनेस के लिए काफी कड़ी मेहनत करती हैं और अनुशासित डाइट फॉलो करती हैं। आइये जानते हैं उनके डाइट प्लान के बारे में……..

मील 1
सुबह उठने के साथ ही ट्रिश थोड़ा वर्कआउट करती हैं और उसके बाद एक गिलास एप्पल जूस के साथ हैंप प्रोटीन पाउडर लेती हैं।

मील 2
पहले मील के कुछ घंटे बाद ट्रिश बाद एक गिलास एवेकाडो शेक और बादाम का दूध पीती हैं, जिसमें 1 चम्म्च शहद मिला होता है।

मील 3
दिन के तीसरे मील ट्रिश का लंच होता है जिसमें 1 प्लेट ग्रीन सलाद के साथ हैंप सीड्स शामिल होता है।

मील 4
चौथा मील उनकी लिक्विड डाइट होती है। इसमें वह बादाम शेक और सेब खाती हैं।

मील 5
दिन के आखिरी मील में भी रेसलिंग लीजेंड ट्रिश एक प्लेट सलाद और हैंप शीड्स लेती हैं।