18 वें एशियन गेम्स में इस बार 45 देश भाग ले रहे हैं, जिसकी शुरुआत शनिवार से ओपनिंग सेरेमनी के बाद हो जाएगी। 2 सितंबर तक चलने वाले एशिया महाद्वीप के इस खेल महाकुंभ में इस बार 10 नए खेल शामिल किये गए हैं। जिसमें मेजबान देश इंडोनेशिया ने तीन खेलों को शामिल करने की छूट थी, जानें इंडोनेशिया में कौन से 10 खेल पहली बार इस महाकुंभ में पहली बार खेले जाएंगेः
पिनाक सिलट
पिनाक सिलट ये खेल इंडोनेशिया में खेले जाने वाले मार्शल आर्ट यानी मलय संस्कृति से जुड़ा हुआ है। जो पूरे मलेशिया, सिंगापुर, ब्रुनई डारुस्सलम, दक्षिणी फिलीपींस और दक्षिणी थाईलैंड में खेला जाता है। इसमें भारत की ओर से सोनिया, सिमरन और बोयनाओ सिंह भाग ले रहे हैं।
ब्रिज
ब्रिज एक कार्ड गेम है, जिसमें चार खिलाड़ी खेलते हैं, हर टीम की तरफ दो खिलाड़ी होते हैं। कार्ड के 52 पत्तों में से 13-13 पत्ते हर खिलाड़ी में बांटे जाते हैं।
स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग
एशियन गेम में शामिल ये बेहद रोमांचक गेम है, जिसमें 15 मीटर की ऊंचाई से फुटहोल्ड और हैंडहोल्ड करना होता है। ये खेल स्पीड, स्पीड रिले और कॉम्बाइंड मिलाकर तीन कैटेगरी में खेला जाएगा।
रोलर स्पोर्ट
रोलर स्पोर्ट धीरे-धीरे लोकप्रिय हो रहा है, जो युवाओं को काफी भा रहा है। इसमें दो कैटेगरी होती है, पहली स्केटबोर्ड और रोलर स्टेक(20 किमी रेस) शामिल है।
जू जित्सू
साल 2018 के एशियाई खेलों में इस बार जू-जित्सू भी पहली बार शामिल किया गया है, जो मार्शल आर्ट की स्टाइल में खेला जाता है। इस खेल की बुनियाद जापान से जुड़ी है, हालांकि एथलीट को इसमें पंच या किक मारने की पाबंदी होती है।
सांबो
सांबो खेल रुस के मार्शल आर्ट से प्रभावित है, जिसमें रेसलिंग, बॉक्सिंग और जुडो का भी असर है।
जेट स्की
एशियन बीच गेम्स में खेला जाना वाला ये खेल इस बार एशियन गेम्स में भी खेला जाएगा। जिसे जेट स्की का नाम दिया गया है, जो चार कैटेगरी में खेला जाएगा।
पैरा ग्लाइडिंग
पैरा ग्लाइडिंग एशियाई खेलों में पहली बार शामिल किया गया है। जो दो फॉर्मेट में खेला जाएगा, इसमें खिलाड़ी की क्षमता और कंट्रोल को देखकर उसे विजेता घोषित किया जाएगा।
3×3 बास्केट बॉल
बॉस्केटबॉल की अलग कैटेगरी का ये खेल हाल के समय में काफी लोकप्रिय हुआ है। जो 2020 के ओलंपिक में शामिल किया गया है।
कुरश
उजबेकिस्तान का मार्शल आर्ट कुरश भी इस बार एशियाई खेलों में पहली बार शामिल किया गया है। हालांकि ये खेल साल 2017 में हुए एशियन इंडोर गेम्स खेला जा चुका है।