572 एथलीट इस बार के एशियन गेम्स में भारत की आन बान शान के लिए इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता और पलेमबैंग में पहुंच रहे हैं। ये खिलाड़ी देश को पदक दिलाने के लिए अपने-अपने इवेंट में अपना सौ फीसदी देने के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। ऐसे में इन खिलाड़ियों को देशवासियों से दुआ और उनके सपोर्ट की सख्त जरुरत होती है।
इंडोनेशिया में होने वाले एशियन गेम्स में अगर आप अपने खिलाड़ियों को लाइव चीयर करना चाहते हैं, तो वहां जरूर जाएं। इवेंट के दौरान खेलों का आनंद लेने के बाद आप इस देश की राजधानी जकार्ता और पलेमबैंग में घूम भी सकते हैं। इस दौरान यहां के लोकल फूड के अलावा खूबसूरत जगहों का विजिट भी कर सकते हैं, इस देश में भारतीय संस्कृति का खासा असर रहा है। जिसका भी आप दीदार कर सकते हैं।
चौतरफा समुद्र से घिरे इस देश में खूबसूरत बीच के अलावा दुनिया की सबसे प्राचीनतम मंदिरें भी हैं। इसलिए आप इस देश में खेल के महाकुंभ के दौरान बेहतरीन छुट्टी प्लान कर सकते हैं, जानें इसकी खास जगहों के बारें मेंः
किसी भी देश में जब आप घूमने के लिए जाते हैं, तो वहां की सांस्कृतिक विरासत के बारे में जानने को आप आतुर होते हैं। राजधानी जकार्ता में आप प्राचीन व आधुनिक संस्कृति का दीदार कर सकते हैं। चाइनाटाउन, ग्लोडोक और कोटा जकार्ता में घूमने की मु्ख्य जगहें हैं।
जकार्ता
इंडोनेशिया कैसे प्राचीन और आधुनिकता का अनूठा संगम है ये समझने के लिए आप मार्डेका स्क्वायर जरुर जाएं। इस क्षेत्र में आपके पास घूमने के कई विकल्प हैं, जिसमें आधुनिक जगहों में स्विमिंग पूल, फैंसी लाउंज बार, बोहेमियन कैफे और पुरानी जगहों में रंगमंच व कला गैलरी में आप समय व्यतीत कर सकते हैं।
जकार्ता एक महानगर
अगर आपको पानी से प्यार है, तो जकार्ता के आसपास समुद्री लहरों का आप लुत्फ उठा सकते हैं। समुद्र से घिरे इस पूरे शहर में आपको कई खूबसूरत विकल्प मिल जाएंगे। जकार्ता की सबसे लोकप्रिय बीच अनकोल है, ये बीच एशियन गेम्स में जेट स्की प्रतियोगिता भी होगी। यहां आप रोलर कोस्टर और अंडर वाटर एक्वेरियम भी हैं। इसके अलावा घूमने की बेहतरीन जगहों में अनयेर, पुलाउ बिदादरी, परी आईलैंड और तेंजुंग लेसंग आईलैंड जो शहर के बाहर हैं।
जकार्ता
पलेमबैंग इंडोनेशिया की दूसरी सबसे बड़ी सिटी है। हालांकि इस शहर में इंडस्ट्री और आबादी ज्यादा होनी की वजह से ट्रैफिक जाम और प्रदूषण भी है। हालांकि इस शहर में कई ऐतिहासिक जगहें भी हैं, खुद ये शहर दक्षिण-पूर्वी एशिया का सबसे पुराना शहर है। इस शहर में खाने के कई विकल्प हैं, जिसमें आपको पिसैंग गोरेंग सांबल रोआ, इसके अलावा मिर्चे के साथ केला, गोरेंगन(स्थानीय फ्राइड फूड) और बाकपू(मांस बन) जैसे खानों का आप लुत्फ उठा सकते हैं।
वहीं अगर इंडोनेशिया की भाषा की बात अगर हम करें तो यहां सबसे तकरीबन हर कोई अंग्रेजी बोलता है। ऐसे में आपको भाषाई दिक्कत नहीं आएगी।
पलेमबैंग