प्रत्येक खिलाड़ी अपने आप को फिट रखना चाहता है। अपने आप को जवां रखने के लिए लोग दिन-रात एक कर देते हैं। रुपहले पर्दे के किसी हीरो की तरह ही हमारे खिलाड़ी भी अपने आपको टिप-टॉप रखते है। हम बात कर रहे है तैराकी में जलवा दिखाने के बाद रेहान पोंचा की, जो अब अपने कातिलाना लुक्स से आपको घायल करने आ रहे हैं। उनका यह रूप आपको दीवाना बना देगा। भारतीय तैराकी के पोस्टर बॉय, रेहान की बॉडी किसी भी अभिनेता या मॉडल को शर्मिंदा कर सकती है।
अर्जुन अवार्डी, रेहान ने सात साल की छोटी उम्र में तैरना शुरू किया और कुछ ही समय के भीतर उन्होंने जो कारनामा कर दिखाया वह किसी से छिपा नहीं है। तैराकी के अलावा रेहान प्रेरक वक्ता भी है। ओलंपियन तैराक रेहान पोंचा का कातिलाना अंदाज और स्टाइल आपको जिंदगी भर के लिए अपना फैन बना सकता है। हम नज़र डालेंगे उनकी कुछ तस्वीरों पर जो उनके चेहरे के नूर को निखार रहीं है।

Picture Source:- Instagram/rehanponcha
रेहान ये भलीभांति जानते है कि कैसे आकर्षक दिखना है। चमकदार ग्रे शर्ट एक हल्के भूरे रंग के ब्लेज़र और शानदार क्रीम पैंट रेहान पर बखूबी जच रहा है।

Picture Source:- Instagram/rehanponcha
उनका हॉट लुक इतना जबरदस्त है कि आप अपने आप में ही खो जायेंगे। उनकी नायाब सफेद शर्ट, हल्के नीले रंग के शॉर्ट्स और बाल उन्हें अट्रैक्टिव लुक दे रहे हैं।

Picture Source:- Instagram/rehanponcha
एक चैंपियन तैराक और एक प्रेरक वक्ता होने के साथ-साथ, रोहन एक पेशेवर गोल्फर भी है। उनका यह दिलकश लुक आपको दीवाना बना देगा, उन्हें अपने आपको मेनटेन करना बखूबी आता है।

Picture Source:- Instagram/rehanponcha
रेहान की कमाल की फिटनेस अगर देखनी है तो आप उनके जिम जाकर उन्हें देख सकते है। अन्य एथलीटों की तरह वह भी अपना ज़्यादातर समय जिम में ही बिताते हैं।

Picture Source:- Instagram/rehanponcha
रेहान एक यात्रा लेखक भी है। उनका इंस्टाग्राम उनकी अविश्वसनीय यात्रा की कहानियों को बयान करने वाली तस्वीरों से भरी हुई है जो निस्संदेह आपको यात्रा के नए टिप्स देगा।