म्हारी छोरियाँ छोरों से कम हैं के…. कहने के लिए तो यह फिल्म दंगल का डायलॉग मात्र है लेकिन वाकई में देश की छोरियाँ हर क्षेत्र में छोरों से कम नहीं हैं। खेल के मैदान में अपनी खेल प्रतिभा का जलवा दिखाने के बाद अब देश की बेटियां रैंप पर भी अपने हुस्न का जलवा बिखेर रहीं हैं। भारत की चैंपियन बेटियां गीता फोगाट, पीवी सिंधु और साइना नेहवाल ने रैंप पर अपने जलवे बिखेरे। जानकारी के मुताबिक इस साल यानी साल 2019 के लैक्मे फैशन वीक में खेल जगत की इन तीनों हसीनाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस फैशन शो में तीनों दिग्गज खिलाड़ियों ने अलग-अलग डिजाइनरों के लिए शो स्टॉपर बनकर रैंप पर उतरीं। उनके रैंप पर उतरते ही दर्शकों ने जमकर तालियाँ बजाई। आइए डालते हैं एक नज़र इन हसीनाओं की खूबसूरती पर।
वैसे तो यह फैशन वीक पीवी सिंधु के लिए डेब्यू था। अपनी लंबी कद का फ़ायदा उठाते हुए सिंधु एक पेशेवर मॉडल की तरह रैंप पर उतरी। इस दौरान वो फुटवियर ब्रांड मिसफिट पांडा के लिए एक सफेद पोशाक में नज़र आई। उन्हें देखकर कोई नहीं कह सकता है कि यह बैडमिंटन भी खेलती हैं। सिंधु को देखकर निश्चित तौर पर मॉडलों को जलन हुई होगी। उन्हें देखकर ऐसा लग रहा था मानों सभी की निगाहें उन्हें ही देख रही थी।
पीवी सिंधु (Picture Source :- AFP)
साइना नेहवाल के लिए रैंप वॉक कोई नई बात नहीं हैं। इससे पहले भी वो कई मर्तबा रैंप पर अपना जलवा बिखेर चुकी हैं और वो शोस्टॉपर भी रह चुकी हैं। इस फैशन वीक में साइना दुल्हन के ड्रेस में रैंप पर उतरी। उन्होंने, डिजाइनर वाणी रघुपति के लेबल, मैगनोलिया के लिए रैंप वॉक किया। वो पीले रंग की लहंगा-चोली में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्हें लहंगे में देखकर ऐसा लग रहा था मानो सारे सितारें जमीं पर उतर आए हैं। वहां मौजूद तमाम दर्शक साइना को देखकर बेहद उत्साहित नज़र आये। कोई उनकी तस्वीर खींचने में व्यस्त था तो कोई जमकर तालियां बजा रहा था। रैंप पर उतर कर साइना ने चार चाँद लगा दिया।
साइना नेहवाल (Picture Source :- AFP)
अच्छे-अच्छे पहलवानों को पटकनी दे चुकी मशहूर पहलवान गीता फोगाट किसी मॉडल से कम नहीं हैं। इस बार उन्होंने रैंप पर कहर ढहाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने डिजाइनर रीना सिंह के लेबल ऍका के लिए रैंप वॉक किया। रैंप पर गीता कॉलर वाले कुर्ते में बेहद खूबसूरत नज़र आ रही थी। वो अपने टशन और स्टाइल से सबका ध्यान अपनी ओर खीचने में कामयाब रहीं।
गीता फोगाट (Picture Source :- AFP)