सन 1998 में टीम इवेंट में हॉकी को कॉमनवेल्थ खेलों में शामिल किया गया था। जिसमें भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था, बिना पदक के टीम चौथे स्थान पर रही थी। उसके बाद मेनचेस्टर, 2002 और मेलबर्न, 2006 में टीम फिर खाली हाथ आई। साल 2010 में भारतीय हॉकी की किस्मत बदली और दिल्ली में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार टीम फाइनल में पहुंची। लेकिन टीम को ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा। साल 2014 में हुए ग्लासगो कॉमनवेल्थ खेलों में भारतीय टीम एक बार फिर फाइनल में कंगारुओं से हार गयी और उसे फिर से सिल्वर से संतोष करना पड़ा। ऐसे में गोल्ड कोस्ट में भारतीय टीम से खासी उम्मीदें हैं, लेकिन उनकी राह का सबसे बड़ा रोड़ा ऑस्ट्रेलिया ही है, जानें इस बार टीम के अहम खिलाड़ियों के बारे में:
भारतीय टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी होने के साथ-साथ श्रीजेश टीम के गोलकीपर हैं। जो भारत पर होने वाले हर हमले को बेकार करने की कोशिश करते हैं।
पीआर श्रीजेश
भारतीय हॉकी के फॉरवर्ड्स की बात करें तो आकाशदीप मौजूदा समय में भारत के सर्वश्रेष्ठ फॉरवर्ड हैं, शुरू में विपक्षी टीम पर दबाव बनाने में वह सक्षम रहते हैं। जबकि फील्ड गोल जो किसी भी टीम के लिए सबसे अहम होता है, आकाशदीप ऐसा करने में भी महारथ हासिल किये हुए हैं।
आकाशदीप सिंह
एसवी सुनील भारतीय हॉकी के अहम खिलाड़ी हैं, उनकी भूमिका भी फॉरवर्ड की ही रहती है, जहां वह टीम के लिए गोल के मौके बनाने की कोशिश करते हैं।
एसवी सुनील
पेनाल्टी कार्नर को गोल में तब्दील करने में माहिर माने जाने वाले अमित रोहिदास डिफेंडिंग में रुपिंदर पाल की मदद करते नजर आएंगे। ऐसे में उनसे भी टीम को खासी उम्मीदें हैं।
अमित रोहिदास
भारतीय हॉकी में इस वक्त सबसे तेज मिडफील्डर माने जाने वाले के चिंगलेन कंगुजम मौजूदा समय में शानदार फॉर्म में हैं। ऐसे में कॉमनवेल्थ खेलों उनकी भूमिका बेहद ख़ास होगी।
के चिंग्लेन
मौजूदा भारतीय टीम के सबसे अहम खिलाड़ी रुपिंदर पाल सिंह है, जो डिफेंडर के अलावा पेनाल्टी कार्नर स्पेशलिस्ट भी हैं। वह टीम को तेजी देने का काम करते हैं, ऐसे में वह इस बार कॉमनवेल्थ खेलों में भारतीय टीम की जीत में अहम योगदान भी देंगे।
रुपिंदर पाल सिंह
भारतीय टीम की कप्तानी सम्भाल रहे मनप्रीत सिंह मिडफील्ड में भारतीय टीम को लीड करते हैं, जहां गेंद को पास करने में उनका अहम योगदान रहता है। कॉमनवेल्थ खेलों में इस बार मेडल का रंग बदलने को लेकर मनप्रीत खासे आश्वस्त हैं।
मनप्रीत सिंह