बेस्ट फिनिशर के तौर पर मशहूर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को कैप्टन कूल भी कहा जाता है। धोनी को शायद ही किसी ने गुस्से में देखा होगा पर आपको जानकार हैरानी होगी कि आईपीएल के एक मैच के दौरान धोनी काफी गुस्से में नज़र आए थे जिसका शिकार बने भारत के तेज़ गेंदबाज़ इरफ़ान पठान। उस वक़्त पठान किंग्स इलेवेन पंजाब की ओर से गेंदबाज़ी कर रहे थे और आखिरी ओवर में 6 बॉल पर 16 रन की जरुरत थी। धोनी ने इस ओवर में एक चौका और दो गगनचुंबी छक्के लगाए। उसके बाद क्या हुआ आप खुद ही देख लीजिए।
https://www.youtube.com/watch?v=tpKysadx0c