भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। गांगुली को टीम इंडिया के दिग्गज कप्तानों में से एक माना जाता है, जो अपनी आक्रामक कप्तानी के लिए जाने जाते थे। वो सौरव गांगुली ही थे जिन्होंने टीम इंडिया को विदेशी धरती पर जीतना सिखाया।
कप्तान के अलावा गांगुली अपने लंबे छ्क्कों के लिए भी काफी मशहूर थे। उन्होंने 1999 के आईसीसी वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ 183 रन की पारी में 7 गगनचुंबी छक्के जड़े थे। ये उनके वनडे करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी थी। लेकिन आज हम आपको दादा के क्रिकेट करियर से जुड़ी एक ऐसी रोचक वाकया बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में शायद ही आप जानते हों।
ये घटना है अगस्त 2002 की। सौरव गांगुली की कप्तानी में टीम इंडिया इंग्लैंड में मेजबान देश के खिलाफ 4 मैचों की सीरीज का तीसरी मैच लीड्स में खेल रही थी। मैच के दूसरे दिन भारत का स्कोर 3 विकेट पर 335 रन था और सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली क्रीज पर थे।
इस दौरान कप्तान गांगुली ने एक दमदार छक्का जड़ा। दर्शक दीर्घा में बैठा एक दर्शक जैसे ही इस कैच लपकने के लिए आया तो बॉल उसके सिर पर लग गई और उसके सिर से खून बहने लगा। इसके बाद घायल दर्शक को ट्रीटमेंट के लिए ले जाया गया। बाद में गागुली ने उस दर्शक से माफी भी मांगी थी।

पूर्व क्रिकेटर वीरेंदर सहवाग ने इसी घटना का एक फोटो ट्वीट कर सौरव गांगुली को बर्थडे विश किया है। इसके साथ ही उन्होंने 3 और फोटो पोस्ट किए जिसमें दादा का वो ऐतिहासिक फोटो भी शामिल हैं जब उन्होंने लॉर्ड्स की बालकनी में अपनी टी-शर्ट उतारकर लहराई थी।
Step 1-Wake up, blink your eyes twice & dance down the track
Step 2-Smash the bowler & at times even spectators(no violence intended)
Step 3-Swing not only the ball but also ur hair,bowl ur heart out
Step 4-Celebrate like no one’s watching
To a wonderful man,
#HappyBirthdayDada pic.twitter.com/ytk8zaGTcy— Virender Sehwag (@virendersehwag) July 8, 2018