भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे विशाखापट्टनम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने मेहमान टीम वेस्टइंडीज को 320 रन का लक्ष्य दिया है। भारत के लिए अंबाती रायडू ने 72 रन बनाए। वहीं टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने 129 गेंदों पर नाबाद 157 रनों की शानदार पारी खेली। ये उनके वनडे करियर का 37वां शतक है। विराट ने अपनी पारी में 13 चौके और 4 छक्के जड़े। विराट अपनी इस शानदार पारी में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। आइए एक नजर डालते हैं दूसरे वनडे मैच में बने विराट रिकॉर्ड्स पर…

विराट कोहली (AP Photo/Anupam Nath)
विशाखापट्टनम वनडे से पहले विराट कोहली ने 204 पारियों में 58 से ज्यादा के औसत से 9919 रन बनाए थे और उन्हें 10 हजार रनों के लिए 81 रनों की दरकार थी। विराट ने इस आंकड़े को बेहद आसानी से पार कर लिया।

विराट कोहली (AP Photo/Anupam Nath)
विराट कोहली ने 37वें ओवर की तीसरी गेंद पर जैसे ही 1 रन लिया वह वनडे में 10 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ियों के क्लब में शामिल हो गए। कोहली ने डेब्यू के 10 साल, 67 दिन बाद ही 10 हजार वनडे रन पूरे किए, ये कारनामा करने वाले वो पहले खिलाड़ी हैं।

विराट कोहली (AP Photo/Anupam Nath)
विराट भारत की ओर से 10 हजार रन पूरे करने वाले पांचवें भारतीय हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, राहु द्रविड़, महेंद्र सिंह धोनी ने वनडे में 10 हजार रन बनाए हैं। वहीं ऐसा करने वाले कोहली दुनिया के 13वें खिलाड़ी हैं।

विराट कोहली (AP Photo/Anupam Nath)
विराट कोहली ने 205 पारियों में वनडे क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे किए, जो कि सबसे तेज है। इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था, जिन्होंने 259 पारियों में ये कारनामा किया था। बता दें वनडे में 10,000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों में भारत के पांच, श्रीलंका के चार और ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज के एक-एक बल्लेबाज शामिल हैं।

विराट कोहली (AP Photo/Anupam Nath)
विराट उम्र के हिसाब से यह मुकाम हासिल करने वाले दुनिया के दूसरे युवा खिलाड़ी हैं। विराट ने महज 29 साल 353 दिन में ये कारनामा किया। पहले नंबर पर सौरव गांगुली हैं, जिन्होंने 27 साल 341 दिन की उम्र में ऐसा किया था।

विराट कोहली (AP Photo/Aijaz Rahi)
इस मैच में विराट कोहली घरेलू सरजमीं पर सबसे तेज 4 हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए। विराट ने महज 78 पारियों में ये कारनामा किया। इससे पहले ये रिकॉर्ड एबी डिविलियर्स के नाम था, जिन्होंने 91 पारियों में घरेलू सरजमीं पर 4 हजार वनडे रन पूरे किए थे।