वैसे तो यात्रा करना किसे नहीं अच्छा लगता, सभी की इच्छा होती है कि किसी अनजानी जगह पर जाया जाए। जीवन के इस भागदौड़ में थोड़ा सा वक़्त निकाल कर हम सभी सैर सपाटा करना चाहते हैं। हो सकता है वह कोई द्वीप हो या कोई ऐसी विदेशी जगह जहाँ हम कभी गए ही न हो। ऐसे में हमारे स्टार खिलाड़ी भी आये दिन नई-नई जगहों की यात्रा करते रहते हैं। यहाँ हम देखेंगे कि साल 2018 में इन खिलाड़ियों ने किस जगह की सैर की।
नेकर आइलैंड्स

necker islandsThe beautiful Necker Islands was visited by tennis stars like Maria Sharapova and Genie Bouchard
कैरेबियन तट स्थित नेकर आइलैंड्स खिलाड़ियों की पसंदीदा पर्यटन स्थलों में शामिल रही हैं, खासकर टेनिस खिलाड़ियों के बीच। विश्व की दो टेनिस सुंदरियाँ, मारिया शारापोवा और जिनी बाउचर्ड यहाँ अपना कीमती समय गुजर चुकी हैं। यह आइलैंड्स ब्रिटिश उद्योगपति रिचर्ड ब्रैनसन का हैं। यह द्वीप 78 एकड़ में फैला हुआ है और इसमें आरामदायक छुट्टियों के लिए आवश्यक सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इस द्वीप का मुख्य आकर्षण है, यहाँ का अतिथि कक्ष, जिसमें 11 बेडरूम हैं। खास बात यह है कि इस गेस्ट हाउस के प्रत्येक बेडरूम में एक निजी बालकनी है जो यहाँ के प्राकृतिक सौंदर्य का मोहक दर्शन कराती हैं। इस आइलैंड्स में वह सभी सुविधाएं हैं जो पर्यटकों को अपनी बार-बार यहाँ आने पर मज़बूर करती है।
मालदीव

MaldivesMaldives was a favourite tourism destination for Zaheer Khan and his wife Sagarika.
अरब सागर की गोद में स्थित मालदीव भी सैलानियों के बीच बेहद लोकप्रिय है। दुनियां भर के क्रिकेटर और टेनिस स्टार इस द्वीप का लुप्त उठा चुके हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान और उनकी पत्नी सागरिका घाटगे का यह पसंदीदा स्थानों में से एक हैं, आपको बता दें इस कपल ने यहाँ हनीमून मनाने का फैसला किया था। पूर्व टेनिस प्लेयर और तीन बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन, एंडी मरे ने हाल ही में अपने परिवार के साथ मालदीप में अपना कीमती समय बिता चुके हैं। उन्हें अपने भाई जेमी के साथ समुद्र तट पर टेनिस खेलते देखा गया था। उन्होंने यहाँ की समुद्री लहरों पर सर्फिंग की और गोल्फ खेला। यहाँ का जुमेरा विट्टावेली रिसॉर्ट उनकी पसंददीदा जगहों में से एक हैं। इसके अलावा दुनियां की नंबर 2 महिला खिलाड़ी और विंबलडन चैंपियन एंजेलिक कर्बर भी इस देश की खूबसूरती की कायल रही है, मालदीव का अमिला फुशी रिसॉर्ट उनकी पसंदीदा जगहों में से एक हैं।
मियामी

MiamiGenie Bouchard spent some quality time with her friends in Miami.
इस सूची में एक और बीच शामिल है जिसे मियामी के नाम से जाना जाता है। अमेरिका के फ्लोरिडा शहर में स्थित मियामी बीच अपने आलीशान नजारों के लिए मशहूर है साथ ही यह खिलाड़ियों के बीच बेहद लोकप्रिय भी है। हर साल लाखों सैलानी इस जगह आनंद लेने आते हैं। साल 2018 में ऐसे बहुत से लोक्रपिय खिलाड़ियों ने मियामी बीच का दौरा किया था। इनमे टेनिस आइकन राफेल नडाल और कनाडाई सुंदरी यूजनी बॉउर्ड भी शामिल हैं। फुटबॉल के सुपरस्टार खिलाड़ी डेविड बेकहम भी इस शहर में अपनी जिंदगी के हसीन पलों को व्यतीत कर चुके है। ग़ौरतलब है कि बेकहम ने हाल ही में इस शहर में अपनी खुद की एमएलएस फ्रेंचाइजी शुरू करने की घोषणा की, जो वर्ष 2020 से अमेरिकी फुटबॉल लीग में प्रतिस्पर्धा शुरू करेगी। इसके अलावा बाउचार्ड को भी अपने दोस्तों के साथ यहाँ मस्ती करते देखा गया है।
स्पेन

IbizaCristiano Ronaldo was seen getting cozy with his girlfriend in Ibiza.
यूरोपीयन देश स्पेन को दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक माना जाता है। यहाँ बार्सिलोना, वालेंसिया, मैड्रिड, इबीसा, सैन सेबेस्टियन और ग्रेनेडा जैसे अनेकों खूबसूरत स्थान हैं जहाँ घुमा जा सकता है। हर साल यहाँ लाखों सैलानी घूमने आते हैं। इस वर्ष कई मशहूर एथलीटों ने स्पेन में अपनी रंगीन शाम गुजारी है। हाल ही में पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली बार्सिलोना में अपने परिवार संग क्रिसमस की छुट्टियां बिताने आये थे। स्पेन में इबीसा नामक एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है जो फुटबॉल खिलाड़ियों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। मशहूर फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपनी प्रेमिका जॉर्जीना के साथ इन हसीन वादियों में छुटियाँ बिता चुके हैं। फीफा विश्व कप निपटाने के बाद लियोनेल मेसी और टेनिस स्टार राफेल नडाल को यहाँ सुकून पलों का आनंद लेते देखा गया हैं।