क्रिकेट में कई तरह के विवाद होते रहते हैं, जिनमें ऑनफील्ड और ऑफ़फील्फ़ विवाद की खूब चर्चा होती है। लेकिन क्रिकेट को विवादित बनाने में डोपिंग का भी काफी हद तक हाथ है। जिसका असर खिलाड़ियों के करियर और इमेज पर पड़ता रहा है। दुनिया के नामी क्रिकेटर डोपिंग के फंस चुके हैं, जिसके बाद उन्हें बैन भी झेलना पड़ा है। डोपिंग का हालिया विवाद भारतीय ऑलराउंडर यूसुफ पठान के फंसने पर उपजा है। हालांकि बीसीसीआई ने बड़ी चलाकी से उन्हें इसके प्रभाव से बचा लिया। हालांकि डोपिंग में खिलाड़ी कई बार अनजाने में फंस जाता है, तो कई बार वह जानबूझकर प्रतिबंधित दवाओं का सेवन करता है। इसलिए डोपिंग खुद अपने आप में विवादित है, क्योंकि जब अनजाने में खिलाड़ी इस दंश में आता है, तो उसका करियर चौपट हो जाता है। इस लेख में हम आपको उन नामी क्रिकेटरों के बारे में बता रहे हैं, जो डोप टेस्ट ए फेल हो चुके हैं:
इंग्लैंड के महान बल्लेबाजों में से एक इयान बाथम 1986 में भांग लेने की वजह से डोपिंग में पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद उनके ऊपर दो महीने का बैन लगा दिया गया था।
इयान बॉथम(इंग्लैंड)
न्यूज़ीलैंड के सबसे सफल कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग पर 1993-94 में डोपिंग का आरोप लगा था। फ्लेमिंग पर मैरिजुआना यानी चरस लेने का आरोप लगा था। जिसकी शिकायत डेनिस मोरिसन ने टीम प्रबन्धन कर दिया था। जिसके बाद उनपर आर्थिक जुर्माने के अलावा क्रिकेट खेलने पर बैन भी लगा था।
स्टीफन फ्लेमिंग(न्यूज़ीलैंड)
साल 2003 का वर्ल्डकप शुरू ही होने वाला था, जिसके एक दिन पहले खबर आई कि शेन वार्न डोपिंग में पॉजिटिव पाए गए हैं। जिससे विश्व क्रिकेट में हड़कम्प मच गया। वार्न पर प्रतिबंधित मोडुरेटिक के सेवन का आरोप लगा था। जिसके बाद उनपर एक साल का बैन लगा। हालांकि वार्न ने आईपीएल में खुलेआम दर्शक से सिगरेट मांगकर कश लिया था, जो बेहद चर्चित हुआ था।
शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया)
विश्व क्रिकेट के इतिहास में पाकिस्तान क्रिकेट और विवादों का चोली व दामन जैसा साथ रहा है। कुछ ऐसा ही एक विवाद 2006 में हुआ था। जब दुनिया के सबसे तेज गेंदबाज़ शोएब अख्तर और उभरते हुए स्विंग गेंदबाज़ मोहम्मद आसिफ डोपिंग में फेल हो गए थे। अख्तर पर जिसके चलते दो साल का बैन और आसिफ पर 1 साल का बैन लगा था। अख्तर की उम्र उस वक्त 31 साल की थी। वह उस वक्त अपने करियर के पीक पर थे।
शोएब अख्तर और मोहम्मद आसिफ (पाकिस्तान)
भारत के लिए 57 वनडे मैचों में यूसुफ पठान ने 810 रन बनाए हैं। इसके अलावा उनके नाम 33 विकेट भी दर्ज हैं। पठान ने आईपीएल में केकेआर के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है। हालांकि इस बार उन्हें नीलामी की प्रक्रिया से गुजरना होगा। बीते हफ्ते पठान को लेकर खबर आई कि वह डोपिंग में फेल हो गए हैं। लेकिन बीसीसीआई ने उनके ऊपर अगस्त 2017 से 5 महीनों के लिए प्रतिबंधित कर दिया। जिससे उनके आईपीएल करियर पर कोई असर नहीं पड़ा।
यूसुफ पठान(भारत)