भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेली गई वनडे सीरीज़ में भारत को बढ़त दिलवाने के बाद कप्तान विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा संग छुट्टी मनाने निकल पड़े थे। गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इन दिनों न्यूजीलैंड में रोमांटिक वेकेशन मना रहे हैं। विराट अपना बहुमूल्य समय पत्नी अनुष्का के साथ बिता रहे हैं।
टीम इंडिया के कप्तान ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक फोटो पोस्ट करके दी। इन तस्वीरों को देखकर कहा जा सकता हैं कि सोशल मीडिया पर ‘विरुष्का’ का रोमांस क़यामत ढा रहा है। विराट जितने एक्टिव मैदान पर दिखते हैं उतने ही वो सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते हैं। उनके रोमांस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हम आपको विराट-अनुष्का की चंद तस्वीरों से रूबरू करवाएंगे जो बेहद ही खूबसूरत हैं।
अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा कि “बेस्ट फ्रेंड्स फॉरएवर”, उनकी इस तस्वीर को देखकर समझा जा सकता है कि दोनों कपल काफ़ी रोमांटिक मूड में नज़र आ रहें हैं।
Picture Source :- Instagram/ anushkasharma
इस तस्वीर को देख कर लगता है कि विराट के साथ अपना कीमती समय बिताकर अनुष्का बेहद खुश नज़र आ रही हैं। खुशी उनके चेहरे पर साफ दिख रही हैं।
Picture Source :- Instagram/ anushkasharma
चार साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2017 में अनुष्का और विराट ने शादी की थी।
Picture Source :- Instagram/ anushkasharma
न्यूजीलैंड की खूबसूरत वादियों में अनुष्का की खूबसूरत तस्वीरें देखने लायक हैं। उनकी खूबसूरती लोगों को अपनी ओर आसानी से आकर्षित करने में कामयाब हो रही हैं।
Picture Source :- Instagram/ anushkasharma
सीरीज जीतने पर कोहली ने खुशी जाहिर करते हुए कहा भी था कि अब वह बिना किसी चिंता के आराम से छुट्टियां मना सकेंगे। जानकारी के लिए बता दें कि 10 साल के बाद भारत ने न्यूज़ीलैंड में कोई वनडे सीरीज़ जीती है। इससे पहले टीम इंडिया ने एम एस धौनी की कप्तानी में साल 2009 में न्यूज़ीलैंड को वनडे सीरीज़ में मात दी थी।