महेंद्र सिंह धोनी जीतने अच्छे खिलाड़ी हैं शायद उससे भी ज़्यादा अच्छे वो कप्तान हैं। यही वजह है कि दुनिया इनकी कप्तानी की कायल है। 10 जनवरी 2017 को जब धोनी इंग्लैंड के खिलाफ भारत-ए की कप्तानी करने के लिए मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम पर उतरे तो पूरा स्टेडियम धोनी-धोनी की गूंज से उठ खड़ा हुआ। यह धोनी के फैंस के लिए बेहद ही भावुक लम्हा था क्योंकि यह आखिरी मौका था जब धोनी किसी मैच की कप्तानी कर रहे थे।
