हमारे और आपके तरह ही फ़िल्मी और खेल सितारें भी कभी-कभार अपनी व्यक्तिगत जानकारी छुपाने ले लिए झूठ का सहारा लेते हैं। आपको जानकर ताज्जुब होगा कि बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भी ऐसे ही एक मौके पर अपनी पहचान छुपाने के लिए झूठ का सहारा ले चुकीं हैं।
वैसे तो अनुष्का के बारे में कहा जाता है कि वो अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में मीडिया के सामने ज्यादा बातें नहीं करती। विराट और अनुष्का ने तकरीबन 4 साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। शादी के बाद आई तस्वीरों के माध्यम से ही उनके फैंस को उनकी शादी के बारे में पता चला था। हाल ही में वोग को दिए इंटरव्यू में अनुष्का ने अपनी शादी के कई राज़ खोले हैं। जानकारी के मुताबिक उन्होंने बताया कि शादी को गुप्त रखने के लिए उन्होंने केटरर को अपने झूठे नाम बताए थे।

Picture Source :- Getty
अनुष्का ने आगे कहा कि ”हम होम स्टाइल वेडिंग चाहते थे। हमारी शादी में सिर्फ 42 करीबी लोग ही शामिल हुए थे। यह सभी परिवार और दोस्त थे। मैं बड़ी सिलेब्रिटी शादी नहीं चाहती थी।” अनुष्का अपनी शादी को गुप्त रखना चाहती थी। वो नहीं चाहती थी कि उनकी शादी की ख़बरें मीडिया में लीक हो। इस बारे में बोलते हुए अनुष्का ने कहा कि “हमने केटरर से बात करते हुए गलत नाम बताए थे। मेरे ख्याल से विराट ने अपना नाम राहुल बताया था।”
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में 10 साल बिता चुकी अनुष्का ने फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अनुष्का और विराट ने दिसंबर 2017 में इटली के टस्कनी में गुपचुप शादी की थी। हाल ही में अनुष्का,शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘जीरो’ में नजर आई थीं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई थी। वैसे शादी के बाद विराट और अनुष्का अपनी शादीशुदा जिंदगी खूब मजे से जी रहे हैं।