क्रिकेट दुनिया के सबसे मशहूर खेलों में एक है, जहां मैदान पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी ऑफ फील्ड अपनी काया और लुक्स को लेकर हमेशा खींच का केंद्र बन रहते हैं। हालांकि पहले विदेशी खिलाड़ियों को ग्लैमर और बेहतरीन बॉडी के लिए जाना जाता था। लेकिन बदलते समय के साथ भारत में इसका बड़ा असर देखने को मिला है और कई खिलाड़ियों को स्टाइल ऑईकॉन के रुप में देखा गया। विराट कोहली या युवराज सिंह जैसे खिलाड़ी इसकी मिसाल हैं जो कैजुएल लुक में बेहद स्टाइलिश लगते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं फॉर्मल लुक्स में भारतीय खिलाड़ी किसी मॉडल से कम नहीं लगते। आईये तस्वीरों के जरिए देखते हैं टीम इंडिया के खिलाड़ियों का जैंटलमैन लुक्स।
राहुल द्रविड़
टीम इंडिया के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ जहीर खान को भारतीय टीम का लव गुरु भी कहा जाता है। यह बात खुद विराट कोहली एक इंटरव्यू के दौरान कह चुकें हैं कि प्यार की किसी भी समस्या का हल ‘जैक’ भाई हैं। लंबे और छरहरे कायाकल्प वाले जहीर सबसे हैंडसम क्रिकेटरों में से एक हैं। यही कारण है कि बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस भी उनके लुक्स पर फिदा थीं। हाल ही बॉलीवुड एक्ट्रैस सागरिका घाटगे से शादी रचाने वाले जहीर ने इस तस्वीर में सेमी-फॉर्मल लुक में हैं जहां उन्होंने क्रीम रंग के ब्लेज़र के साथ मैहरुन टी शर्ट के साथ नीले रंग की जीन्स पहनी है। ब्राउन रंग के जूते के साथ उनका यह लुक वाकई शानदार है।
जहीर खान
भारत के कैप्टेन कूल के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी सबसे चहेते क्रिकेटरों में गिन जाते हैं। वह क्रिकेट के मैदान पर हो या नहीं लेकिन अपने कारनामों की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। धोनी का फॉर्मल लुक में कोई मुकाबला नहीं, इस तस्वीर में वह नीले रंग के सूट और सफेद शर्ट में कहर ढा रहे हैं साथ ही जेल के साथ सेट हेयरस्टाइल और ट्रिमड दाढ़ी में उनपर खूब फब रही है।
महेंद्र सिंह धोनी
टीम इंडिया से बाहर चले रहे तेज़ गेंदबाज़ भारत के सबसे हैंडसम खिलाड़ियों में से एक हैं। सोशल मीडिया पर उनकी टाइट फिटिंग वाले सूट की तस्वीरें खूब वायरल होती हैं। ब्लैक ब्लेज़र और ट्राउज़र के साथ क्रीम रंग की शर्ट में वह बहुत हॉट लग रहे हैं।
इरफान पठान
विराट कोहली के बिना यह लिस्ट अधूरी होगी, वह हिंदुस्तान की करोड़ो दिलों की धड़कन है जिनके अद्भुत खेल की दुनिया दीवानी है। स्टाइल के मामले में कोहली का कोई जवाब नहीं फिर चाहे वो कैजुएल या फॉर्मल लुक ही क्यों न हो। वह सबसे स्टाइलिश खिलाड़ियों में से एक हैं जिनपर हर वियर खूब जमता है।
विराट कोहली
टीम इंडिया के गब्बर मैदान पर अपने बेखौफ अंदाज के साथ बल्लेबाज़ी करने के लिए मशहूर हैं। असल जिंदगी में शिखर ही नहीं उनका परिवार भी काफी फैशनेबल है। शिखर खुद एक अपैरेल ब्रांड के मालिक हैं और कई कंपिनयों के लिए प्रचार भी करते हैं। हाल ही में शिखर ने ब्रो कोड नामक एक ब्रांड के लिए एंडोर्समेंट किया है जिसमें वह व्हाइट सूट और ब्लू शर्ट में किसी पेशेवर मॉडल से कम नहीं लग रहे।
शिखर धवन
सिक्सर किंग के नाम से मशहूर युवराज सिंह के बारे में कहते हैं कि उनका बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण के साथ भी अफेयर रहा है, हालांकि ये प्यार परवान नहीं चढ़ा और बाद में उन्होंने इसी क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाली मॉडल और एक्ट्रेस हेजल कीच से विवाह रचाया। युवराज को स्टाइल आइकॉन माना जाता है। फैशन की दुनिया में वह एक बड़ा नाम हैं जिनका खुद का ‘YWC’नाम का कपड़ो का ब्रांड है। युवी इस ब्लैक एंड व्हाइट सूट में चार्मिंद प्रिंस लग रहे।
युवराज सिंह
भारत की दीवार कहे जाने वाले राहुल द्रविड़ सभी खिलाड़ियों के लिए अनुशासन का प्रतीक है। राहुल द्रविड़ को दुनिया का सबसे ज्यादा स्टाइलिश प्लेयर कहा जाता है लेकिन मैदान के बाहर भी राहुल के स्टाइल का कोई जवाब नहीं। इस तस्वीर में राहुल फॉर्मल लुक बेहद कूल नज़र आ रहे। ग्रे रंग के सूट में राहुल सच में जैंटलमैन लग रहे, साथ ही उनके हाथों में क्लासिक घड़ी भी खूब जच रही है।