इन दिनों टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ कीमती वक्त बिता रहे हैं। साथ ही उन्हें कई मौकों पर अपने पुराने दोस्तों के साथ भी मुलाक़ात करते देखा गया। धोनी की लाडली जीवा सिंह धोनी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट किया गया है। इस तस्वीर में पापा धोनी के साथ जीवा नजर आ रहीं हैं।
साथ ही तस्वीर नीचे कैप्शन में लिखा गया है, “पहला स्कूल वार्षिकोत्सव के बाद।”
कैप्टन कूल जहां जैकेट में हैं वहीं, बेबी जीवा लाल रंग की हुड पहनी हुई है। इसके अलावा उनके सिर पर ताज भी है। इस फोटो में जीवा बिल्कुल नन्ही परी लग रही है।
गौरतलब है कि जीवा सिंह धोनी का खुद का सोशल मीडिया अकाउंट बनाया गया है। जहां उनकी आए दिन तस्वीरें शेयर की जाती है। जीवा के अभी लगभग एक लाख 45 हजार इंस्टाग्राम पर फॉलोवर्स है। जीवा किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है।
आपको बता दें, श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी- 20 सीरीज खेलकर धोनी इस समय आराम फरमा रहे हैं। वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज में हिस्सा लेंगे। फिलहाल, टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के साथ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया को मेजबान टीम ने 72 रन से हराया था।