भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की गिनती भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के लोकप्रिय खिलाड़ियों में होती है। धोनी की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इंस्टाग्राम पर धोनी के 1 करोड़ 10 लाख फॉलोअर्स हैं।
वैसे लोकप्रियता के मामले में धोनी की बेटी जीवा भी अपनी उम्र के हिसाब से काफी चर्चित है और सोशल मीडिया पर अक्सर छाई रहती हैं। अपनी क्यूट तस्वीरों और नटखट वीडियोज से धोनी के फैन्स का दिल जीत लेती हैं। हाल ही में एमएस धोनी की पत्नी साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडिया शेयर किया है जिसमें जीवा एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं। जीवा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
आपको बता दें कि वीडियो में जीवा ‘प्लैंक’ एक्सरसाइज करती दिख रही हैं, जिसे काफी टफ एक्सरसाइज माना जाता है। साक्षी ने इंस्टाग्राम पर जीवा का वीडिया शेयर करते हुए लिख, “इसने मुझसे कुछ समय ज्यादा करके दिखाया है और तब तक मैंने अपना फोन उठाकर इसको कैप्चर कर लिया।” जीवा के प्लैंक करते हुए इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और कॉमेंट कर रहे हैं।
गौरतलब है कि जीवा का जन्म 6 फरवरी 2015 को हुआ था। एमएल धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी जीवा की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं, जिसे लोग खूब पसंद करते हैं।