टीम इंडिया के सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भारत में पैनेराई नामक इटली की स्पोर्ट्स वॉच कंपनी का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है। आपको बता दे पैनेराई इटली की मशहूर लक्ज़री स्पोर्ट्स वॉचमेकर हैं। धोनी के प्रसंशको को जानकार ख़ुशी होगी होगी कि पैनेराई ने महेंद्र सिंह को भारत के लिए अपना ब्रांड ब्रांड एंबेसडर बनाया हैं। ब्रांड एम्बेसडर बनने पर उत्साहित महेंद्र सिंह धोनी ने अपने बयां में कहा कि मैं खुद को इस ब्रांड के विश्वसनीयता, जुनून और साहस से जुड़ा हुआ महसूस कर सकता हूं। ये कुछ ऐसी चीजें हैं, जिनका मैं अपने करियर और मैदान के बाहर अपने जीवन में भी इस्तेमाल करता हूं। यह चीजें पैनेराई के साथ मेरे प्राकृतिक रिश्ते को बखूबी दर्शाती हैं।

Picture Source :- Twitter/Panerai
आपको बता दे धोनी को ब्रांड एम्बेस्डर बना कर पैनेराई को भारतीय बाजार में उतरना चाहता हैं। इस पैनेराई के सीईओ जीन-मार्क पोंट्रोउ ने कहा कि धोनी एक जाने-माने और सफल खिलाड़ी हैं। धोनी में एक विशेष प्रकार की कला हैं जो ब्रांडेड घड़ियों को बखूबी पहचानते हैं। महेंद्र सिंह दोनी स्वयं एक सफल खिलाडी हैं जो ब्रांड की घड़ियों की पहचान को दर्शाते हैं। एमएस धोनी एक प्रसिद्ध खिलाड़ी है, ऐसे में धोनी घड़ियों की अच्छी परख रखते हैं।

Picture Source :- Twitter/Panerai
बात करे धोनी की तो इन दिनों धोनी फिलहाल क्रिकेट से दूर हैं और अपना कीमती समय अपने परिवार के साथ व्यतीत कर रहे हैं। बावजूद इसके अपने व्यस्तम स्केडुल से वक़्त निकाल कर धोनी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने लगे हैं। अभी हाल ही में धोनी ने अपनी लाडली बेटी जीवा के साथ एक विडियो साझा किया था जिसमें वह उसके साथ डांस कर रहे थे। आपको बता दे वेस्ट इंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 इंटरनैशनल सीरीज में धोनी को नहीं शामिल नहीं गया हैं। धोनी की जगह दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत को मौका दिया गया हैं। महेंद्र सिंह धोनी को उनके शांत स्वाभाव के लिए जाना जाता हैं। अपनी इसी सादगी की वजह से धोनी अपने करोड़ों फैंस के दिलों में खास जगह रखते हैं।इन दिनों धोनी क्रिकेट से दूर चल रहे हैं।