भारतीय कप्तान विराट कोहली के खेल की तो दुनिया कायल है। मैदान पर उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत में जो मुकाम हासिल किया है वो काबिलेतारीफ है। मैदान से बाहर अगर उनकी लवलाइफ की बात की जाए तो इससे भी उनके फैंस वाकिफ हैं। विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा से अपने प्यार का इज़हार खुलकर किया है और ये बात हम सभी जानते हैं। अब विराट-अनुष्का शादी के बंधन में भी बंध चुके हैं। ऐसे में एक नज़र डालते हैं उन सात कारणों पर जो बना सकते हैं विराट कोहली को परफेक्ट हस्बेंड।
दूसरे सेलिब्रिटी की तरफ विराट कोहली अपने प्यार को किसी से छुपाते नहीं हैं। शुरू से ही विराट ने अनुष्का के साथ अपने रिश्तों का खुलकर इज़हार किया है। ये कोहली का अनुष्का के लिए बेइंतिहा प्यार का एक बड़ा सबूत है।
अपने प्यार का खुलकर करते हैं इज़हार
विराट कोहली की ख़ास बात ये है कि मुश्किल समय में भी वो अपनी अनुष्का शर्मा का साथ देते हैं। फिर इसके लिए उन्हें सोशल मीडिया का ही सहारा क्यों न लेना पड़े।
मुश्किल वक़्त में भी नहीं छोड़ते हैं अनुष्का का साथ
कोई भी लड़की ये चाहती है कि उसका पति न सिर्फ उसका बल्कि महिलाओं का ख़ासतौर पर सम्मान करे। इस मामले में भी विराट कोहली किसी से पीछे दिखाई नहीं देते। कोहली का सोशल मीडिया पर ये पोस्ट इस बात का सबूत है।
महिलाओं के प्रति कोहली का सम्मान
विराट कोहली की एक और ख़ास बात ये है कि वो अनुष्का शर्मा को जिंदगी के हर मोड़ पर प्रोत्साहित करते रहते हैं और उनकी सफलता पर वो गर्व महसूस करते हैं।
अनुष्का को जिंदगी के हर मोड़ पर करते हैं प्रोत्साहित
विराट कोहली काफी हसमुख और खुशनुमा इंसान हैं। लोगों ने मैदान पर उनकी आक्रामकता की तो बहुत बात की है लेकिन इसमें कोई दो राय नहीं कि वो स्वभाव से बहुत फनी और खुशनुमा इंसान हैं। अनुष्का के साथ भी वो हमेशा ऐसे ही रहते हैं।
खुशनुमा इंसान हैं विराट कोहली
विराट कोहली उन लोगों में से हैं जिन्होंने बहुत ही कम उम्र में नाम और शौहरत दोनों कमा ली है। ऐसे में कौन लड़की भला नहीं चाहेगी कि उसका पति विराट कोहली न हो।
बहुत कम उम्र में तरक्की की ऊंचाइयों को छू लिया है
विराट कोहली की एक ख़ास बात और ये है कि वो अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को संतुलित रखते हैं। ये खूबी बहुत ही कम लोगों में होती है। टीम इंडिया का कप्तान और एक स्टार बल्लेबाज़ होने का असर वो अपनी लव-लाइफ में कभी नहीं आने देते। ये बात उन्हें दूसरों से अलग करती है।
पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को रखते हैं संतुलित