प्यार भी अजीब बीमारी है कब किसको किससे और कहां हो जाए कोई भी नहीं जानता। भारतीय क्रिकेटर भी इस बीमारी के शिकार हैं। अब अपने गब्बर यानी शिखर धवन को ही ले ले। भारत के इस विस्फोटक सलामी बल्लेबाज का दिल आयशा मुखर्जी पर आया जो ना सिर्फ पहले से ही शादी शुदा थी बल्कि 2 बच्चों की मां भी थी और तो और आयशा उम्र में भी धवन ने 2-4 साल नहीं बल्कि 10 साल बड़ी थी। मगर धवन ने जो ठान लिया वो ठान लिया और आयशा से शादी रचाई। धवन और आयशा की प्रेम कहानी में हरभजन सिंह का रोल भी महत्वपूर्ण है।
धवन और आयशा की मुलाकात फेसबुक पर हुई। धवन आयशा के फेसबुक प्रोफाइल को देखकर ही उनके प्यार में कुर्बान हो गए। उन्होंने तुरंत आयशा को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज दी और आयशा ने भी एक्सेप्ट कर ली। बस यहीं से दोनों की प्रेम कहानी की शुरूआत हो गई। पेशे से किक बॉक्सर आयशा पहले से ही शादीशुदा थी। मगर अपने गब्बर को इस बात से कोई मतलब नहीं था। वह तो इस बंगाली बाला के प्यार में गिरफ्तार हो चुके थे। हरभजन सिंह दोनों के कॉमन फ्रेंड थे तो धवन ने भज्जी को आयशा से मुलाकात के लिए पटाया। भज्जी तैयार हो गए और दोनों भज्जी के किसी दोस्त के यहां मिले। दोनों के बीच बातों का सिलसिला प्यार में बदल गया। 2009 में दोनों ने मंगनी कर ली मगर शादी के लिए धवन ने आयशा को इंतजार करने के लिए कहा। धवन शादी से पहले भारतीय टीम में अपना स्थान पक्का कर लेना चाहते थे।
इसीलिए उन्होंने अपना पूरा ध्यान क्रिकेट पर लगाते हुए भारतीय टीम में अपना स्थान पक्का किया और फिर जाकर 2012 में दोनों शादी के बंधन में बंधे। आयशा की पहली शादी ऑस्ट्रेलिया के एक बिजनेसमैन से हुई थी जिससे बाद में तलाक हो गया। पहले पति से दो बेटियां रिया और आलिया हैं, जबकि धवन से एक बेटा जोरावर है।