वर्तमान में लोगों पर आईपीएल का खुमार चढ़ा हुआ है। प्रशंसक किसी भी हाल में टीवी स्क्रीन छोड़ना नहीं चाहते। हमारे स्टार प्लयेर अपनी निजी ज़िंदगी में से थोड़ा सा समय निकालकर क्रिकेट के अलावा ऐसे बहुत से आश्चर्यजनक कारनामें करते हैं जिससे हम बेखबर रहते हैं। वैसे तो खेल जगत के खिलाड़ियों में हुनर की भरमार होती हैं। अपने खेल के अलावा वो अन्य गतिविधियों में भी खुद को व्यस्त रखते हैं। ऐसे कई खिलाड़ी हैं जिन्हें सिंगिंग, डांसिंग और एक्टिंग करना पसंद होता है।
ऐसे ही एक बहुमुखी प्रतिभा के धनी खिलाड़ी हैं क्विंटन डी कॉक जो इन दिनों सोशल मीडिया में पर छाये हुए हैं। साऊथ अफ्रीका के विकेटकीपर और आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलने वाले क्विंटन को क्रिकेट के साथ-साथ फिशिंग, शूटिंग करना भी पसंद है। इसके अलावा वो ऐसे बहुत से कामों में माहिर हैं जिन्हे जानकर आप दाँतों तले उंगली दबा लेंगे। यहाँ हम एक नज़र डालेंगे उनकी उन गतिविधियों पर जिसे वो करने में माहिर हैं।
तीरंदाजी में भी माहिर है डी कॉक
मैदान पर विकेट के पीछे बल्लेबाजों को चकमा देकर स्टंप की गिल्लियां बिखेरने वाले डी कॉक को तीरंदाजी का भी शौक है। उनका निशाना इतना अचूक है कि वो हवा में झूलती गेंद को अपनी तीर से आसानी से भेद देते हैं। उनके द्वारा अपलोड किए गये वीडियो में उनके इस हुनर को देखा जा सकता है। उनके इस कौशल को देखकर हम यह कह सकते हैं कि डी कॉक के अंदर बहुत सी प्रतिभाएं छुपी हुई हैं।
यदि आप क्विंटन के इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर नज़र डालेंगे तो आपको वो बहुत सी तस्वीरों में फिशिंग करते हुए दिख जाएंगे। अक्सर वो अपने फ्री टाइम में फिशिंग करना पसंद करते हैं। उन्हें तस्वीरों में बड़ी-बड़ी मछलियों के साथ देखा जा सकता है। उनका यह शौक उनके साहसिक व्यक्तित्व को दर्शाता है। उनकी तस्वीरों को देखकर यह कहा जा सकता है कि उनका मछली पकड़ने का जुनून आज भी कम नहीं हुआ है।
मछली पकड़ने शौक (Picture Source :- Instagram/qdk_12)
गेंदबाजों को छकाने वाले डी कॉक को पहाड़ों की चढ़ाई में खासा दिलचस्पी है। क्रिकेट मैदान के बाहर जब भी उन्हें वक़्त मिलता है वो अपनी पत्नी साशा हर्ली के साथ के पहाड़ो की वादियों में घूमने निकल पड़ते हैं। उंचाई पर चढ़कर तस्वीरे साझा करना उन्हें अच्छा लगता है। हालाँकि वो इस बात को भालिंभाती जानते हैं कि पर्वतारोही बनाना आसान काम नहीं है, इसमें जोखिम भी हो सकता है लेकिन वो अपने जुनून के आगे किसी चीज से समझौता नहीं करते।
पहाड़ो पर चढ़ाई करते डी कॉक (Picture Source :- Instagram/qdk_12)
फिशिंग, तीरंदाजी,ट्रैकिंग के अलावा डी कॉक को शूटिंग का भी शौक हैं। हालाँकि कभी उन्होंने अपने इस हुनर के बारे में उल्लेख नहीं किया कि वो तीरंदाजी के साथ-साथ शूटिंग में भी महारत रखते हैं। उनके द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म इन्स्टाग्राम पर पोस्ट की गई इस तस्वीर में उन्हें बंदूक से निशाना लगाते देखा जा सकता है।
निशानेबाज़ी में डी कॉक का कोई जवाब नहीं (Picture Source :- Instagram/qdk_12)
शूटिंग के अलावा डी कॉक को समुद्र की गहराई में उतरना भी पसंद है। उनके इस काम में उनकी जीवनसंगिनी साशा हर्ले भी उनका साथ देती हैं। इस खूबसूरत तस्वीर में दोनों कपल को शानदार पोज देते देखा जा सकता है। यही नहीं इसके अलावा उन्हें गोल्फ खेलने का भी शौक है। क्विंटन को अक्सर अपनी पत्नी के साथ आउटडोर एक्टिविटी करते देखा जाता है। एक खिलाड़ी में इतने गुण होना वाकई में ताज़्ज़ुब करने वाली बात है।
गोताखोर (स्नॉर्कलिंग) डी कॉक (Picture Source :- Instagram/qdk_12)
इसे भी पढ़े :-सीएसके के स्टार खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो ने बल्ला और गेंद छोड़ थामा ट्रिमर, बने हेयर ड्रेसर