विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी के बाद से ही अब सभी फैंस के मन में एक सवाल है कि ये जोड़ा अब हनीमून कहा मना रहा है। पहले ऐसी खबर आई थी कि ये दोनों इटली में शादी रचाने के बाद हनीमून के लिए रोम रवाना हुए हैं। लेकिन अब हम आपको बता देते हैं कि ये जोड़ा रोम में नहीं बल्कि फिनलैंड की खूबसूरत वादियों में अपना हनीमून मना रहे हैं।
हमारे सूत्रों के मुताबिक़ विराट और अनुष्का को फिनलैंड में देखा गया है। स्पोर्ट्सवाला ने उस फैन से बात भी की जो फिनलैंड में रहते हैं और उन्होंने इस जोड़े को हाल ही में फिनलैंड में देखा है। फैन (जो अपना नाम उजागर नहीं करना चाहता) ने हाल ही में विराट और अनुष्का को फिनलैंड में स्पॉट किया और उनके साथ सेल्फी खिचवाने का अनुरोध भी किया लेकिन इस जोड़े ने सेल्फी के लिए इंकार कर दिया क्योंकि वो एक-दूसरे के साथ अकेले में कुछ वक़्त गुज़ारना चाहते थे।
शुक्रवार को अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी विराट कोहली के साथ एक तस्वीर भी पोस्ट की थी।
इस तस्वीर में साफ़ देखा जा सकता है कि कोहली ने ‘finesse’ कंपनी की टोपी पहनी हुई है। ये इस बात को और भी पुख्ता करता है कि विराट और अनुष्का फिनलैंड में ही अपना हनीमून मना रहे हैं।
इस तस्वीर के साथ अनुष्का ने लिखा है “In heaven, literally”. इसका मतलब है जन्नत में। आपको बता दें फिनलैंड इतना खूबसूरत है कि इसको धरती का जन्नत के भी जाता है। ऐसे में अनुष्का का कैप्शन भी इस बात की ओर ही इशारा करता है कि विराट और अनुष्का हनीमून के लिए फिनलैंड गए हैं।
एक तरफ जहां विराट और अनुष्का हनीमून में व्यस्त हैं। वहीं दोनों के परिवार वाले वापिस इंडिया आ चुके हैं। हनीमून से लौटने के बाद अनुष्का-विराट की शादी का रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा।
पहला वेडिंग रिसेप्शन 21 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। इस रिसेप्शन में विराट और अनुष्का के रिश्तेदार मौजूद होंगे। वहीं दूसरा रिसेप्शन 26 दिसंबर को मुंबई में आयोजित होगा। इसमें बॉलीवुड और क्रिकेट से जुड़े लोग शामिल होंगे।