विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इस समय इटली में जहां दोनों के शादी की के बंधन में बंधने की चर्चा हो रही है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो विराट और अनुष्का अपने परिवार के साथ इटली के ‘The Borgo Finocchieto’ नामक विला में ठहरे हुए हैं। कहा जा रहा है कि 10, 11 या 12 दिसंबर की किसी तारीख को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों शादी कर सकते हैं। शादी के बाद हर नवविवाहित जोड़े की तरह इन दोनों के हनीमून पर जाने की प्लानिंग होगी। आज हम आपको ऐसी ही 5 जगहों के बारे में बताने जा रहे है जहां विराट और अनुष्का अपना हनीमून प्लान कर सकते हैं।
पेरिस धरती पर सबसे रोमांटिक जगहों में से एक है। यहां आने वाले हर प्रेमी जोड़े की एफिल टॉवर के सामने फोटो क्लिक करवाने की ख्वाहिश होती है। विराट-अनुष्का भी हनीमून के लिए पेरिस का चुनाव कर सकते हैं।
पेरिस
शादी के तुरंत बाद विराट साउथ अफ्रीका रवाना होंगे। ऐसे में ये कयास लगाया जा सकता है कि इस दौरे पर अनुष्का भी उनके साथ जाए। वैसे साउथ अफ्रीका अपने समुद्री कीनारों, वाइल्ड सफारी के लिए जाना जाता है जो इस जगह को जस्ट मैरिड कपल के लिए एक बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन में से एक बनाता है।
साउथ अफ्रीका
विराट और अनुष्का इस समय अपने परिवार के साथ इटली में मौजूद हैं। इटली का वेनिस शहर दुनियाभर में हनीमून डेस्टिनेशन के लिए मशहूर हैं। ये जगह दोनों की शादी वाली जगह के बहुत नजदीक भी है। ऐसे में विराट-अनुष्का यहां हनीमून के लिए जा सकते हैं।
वेनिस
स्विट्जरलैंड की सुंदरता के प्रति बॉलीवुड का मोह किसी से छिपा नहीं है। खूबसूरत वादियों की वजह से हर साल दुनियाभर के लाखों जोड़े हनीमून मनाने के लिए यहां आते हैं। यहां का शांत माहौल और हसीं वादियां विराट-अनुष्का को हनीमून मनाने के लिए अपनी ओर आकर्षित कर सकती है।
स्विट्जरलैंड
बार्सिलोना विराट के पसंदीदा टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक है। शादी के बाद विराट-अनुष्का हनीमून के लिए इस शहर का रूख करे तो इसमें कोई हैरानी की बात नहीं होनी चाहिए।
बार्सिलोना
मालदीव हमेशा से ही हनीमून के लिए नवविवाहित जोड़ों की खास पसंद रही हैं। हाल ही में शादी के बंधन में बंधने वाले जहीर और सागरिका भी मालदीव में ही अपना हनीमून इंज्वाय कर रहे हैं। ऐसे में विराट-अनुष्का भी हनीमून के लिए इस डेस्टिनेशन पर विचार जरूर करेंगे।
मालदीव