इस साल की सबसे चर्चित शादी ‘विरुष्का’ का भव्य आयोजन इटली में हुआ। इटली अनुष्का का फेवरेट डेस्टिनेशन है इसीलिए उन्होंने शादी जैसे पर्व के लिए इस देश को चुना। लेकिन इटली में शादी रचाने के बाद सबके मन में एक ही सवाल था कि आखिर यह जोड़ी अपने हनीमून के लिए कहा जाएंगे। लेकिन यह अब कोई राज़ नहीं रहा क्योंकि यह जोड़ी हनीमून के लिए रोम रवाना हो चुकी है।
Today we have promised each other to be bound in love for ever. We are truly blessed to share the news with you.This beautiful day will be made more special with the love and support of our family of fans & well wishers. Thank you for being such an important part of our journey. pic.twitter.com/aobTUwMNAK
— Virat Kohli (@imVkohli) December 11, 2017
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों अगले कुछ दिन रोम में बिताएंगे। जिसके बाद दोनों को दिल्ली और मुंबई में होने वाली रिसेप्शन पार्टी के लिए स्वदेश लौटना होगा। जानकारी अनुसार शादी पर इटली पहुंचे दोनों पक्षों के रिश्तेदार और दोस्त भारत लौट आए हैं।
टूरिजम के लिए प्रसिद्ध है रोम
रोम विशेषता पहाड़ी ढालों,उद्यानों और खूबसूरत गिरजाघरों की उपस्थिति है, जिसका दृश्य देखते ही बनता है। शहर में लगभग 300 गिरजाघर, कई पुस्तकालय, अजायबघर आदि हैं। विश्वविद्यालय भवन, पैलेस ऑव जस्टिस, आदि अन्य प्रसिद्ध भवन हैं।
कोलोसियम है खास आकर्षण का केंद्र
रोम के प्रसिद्ध जगहो में से एक है यहां पर बना हुआ विशाल कोलोसियम जिसका निर्माण 80वीं सदी में हुई थी। लगभग 50,000 हजार क्षमता वाले इस स्टेडियम में पहले योद्धाओं के बीच मात्र मनोरंजन के लिए खूनी लड़ाईयाँ हुआ करती थीं। योद्धाओं को जानवरों से भी लड़ना पड़ता था। ग्लेडियेटर बाघों से लड़ते थे।

शादी के बाद भी अनुष्का का पलड़ा भारी
हनीमून के लिए इस कपल ने इटली की राजधानी रोम का चुनाव किया है। जाहिर है यहां भी अनुष्का का पलड़ा भारी है क्योंकि हनीमून के लिए विराट अपनी पंसदीदा जगह बार्सिलोना भी जा सकते थे लेकिन उन्होंने अनुष्का की च्वाइस को प्राथमिकता दिया और रोम को अपना हनीमून डेस्टिनेशन के लिए चुना।
पहला रिसेप्शन 21 दिसंबर को दिल्ली में होगा। जिसके इंविटेशन कार्ड पहले ही छप चुकें हैं। यहां दोनों परिवारों के रिश्तेदार शामिल होंगे। वहीं दूसरा रिसेप्शन 26 दिसंबर को मुंबई में होगा। यहां बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के सितारे शामिल होंगे। दिल्ली के बाद मुंबई में होने वाले रिसेप्शन में सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, हरभजन सिंह के साथ ही टीम इंडिया के सभी सदस्य शिरकत करेंगे। वहीं बॉलीवुड जगत से आदित्य चोपड़ा, रानी मुखर्जी, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, आमिर खान शामिल हो सकते हैं।

बता दें कि लंबे समय के इंतजार के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अपनी प्रेमिका और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ 11 दिसंबर को इटली में शादी रचाई। विराट ने यह साबित कर प्यार कोई खेल नहीं और वह अपने कमिटमेंट से कभी पीछे नहीं हटते। विराट और अनुष्का दोनों काफी लंबे से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, साल 2013 में शुरु हुई लव स्टोरी में