वैसे तो बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपने चिरपरिचित अंदाज़ के लिए जानी जाती हैं। वो हमेशा से ही स्टाइलिश रही हैं। शादी के पहले से लेकर शादी के बाद भी उनके स्टाइल में किसी तरह की कोई कमी नहीं आई है। फिलहाल अनुष्का के पति क्रिकेटर विराट कोहली के साथ छुट्टियां व्यतीत करने में व्यस्त चल रही हैं। यहाँ हम एक नज़र डालेंगे इस जोड़ी के सर्वश्रेष्ठ फैशन पर और यह समझने की कोशिश करेंगे कि कैसे उनका अंदाज़ सभी से जुदा होता है।
इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स के दौरान रेड कार्पेट पर ली गयी इस तस्वीर में दोनों कपल बिना किसी की परवाह करते हाथों में हाथ डालकर चलते नजर आए। इस मौके पर अनुष्का ने गुलाबी रंग का पैंटसूट पहना था और अपने हॉट आउटफिट को अपनी गर्दन पर एक पतले हीरे के हार के साथ एक बेहतरीन अंदाज़ में जड़ा था। इस मौके पर विराट भी काले सूट के साथ काले जूते में नज़र आए। दोनों का यह अंदाज़ बेहद निराला लग रहा था ।
विराट कोहली अनुष्का शर्मा का ये अंदाज़ (Picture Source :- rediff)
इस तस्वीर को देखकर आपको लगेगा कि क्या विराट-अनुष्का को अपने स्टाइल को ज़ाहिर करने के लिए किसी अवार्ड फंक्शन या हाई-प्रोफाइल इवेंट्स की ज़रूरत है? आप कहेंगे नहीं। जब भी यह जोड़ा एयरपोर्ट पर नज़र आता है तब उनका अंदाज़ जुदा होता है। इस दौरान भी वो अपने फैशन को दिखाना नहीं भूलते। इस मौके पर अनुष्का, गुच्ची ब्रांड की टी-शर्ट और सफेद पैंट में नज़र आई जबकि कप्तान कोहली काले जॉगर्स और एक मैचिंग पुलोवर में बेहद कूल नज़र आ रहे थे।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की ड्रेसिंग (Picture Source :- viratkohli.club/Instagram)
-
टीम इंडिया के कप्तान विराट जब कहीं जाने के लिए एअरपोर्ट का रुख करते हैं तो वो कैजुअल लुक में ही नज़र आते हैं। इस बार भी दोनों कपल ने सफेद स्नीकर्स और रिप्ड डेनिम्स लुक के साथ हवाई अड्डे का रुख किया। इस दौरान अनुष्का, एक लंबी लाइन, बटन-अप शर्ट पहने हुई थीं तो वहीं विराट एक फंकी ब्लू जैकेट और ग्लास में क्या कूल नज़र आ रहे थे।
विराट कोहली अनुष्का शर्मा का एयरपोर्ट लुक (Picture Source :- viratkohli.club/Instagram)
विराट अपना फ्री टाइम अनुष्का के साथ व्यतीत करते हैं। इस तस्वीर में अनुष्का गुलाबी रंग की स्कर्ट में नाजुक लग रही थी। इस दौरान विराट, सफेद शर्ट और नीले रंग की पैंट के साथ नेहरू जैकेट में डैशिंग लग रहे थे।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा कपल ड्रेसिंग (Picture Source :- anushkasharma/Instagram)
-
अगर आप सोशल मीडिया के दीवाने हैं, तो आपको निश्चित रूप से विराट-अनुष्का के प्यारे से लुक को जरुर देखना चाहिए। शादी के बाद अपनी पहली दीवाली के सुखद मौके पर अनुष्का बेज रंग की साड़ी और एक नेक पीस में बहुत सुंदर लग रही थी। तो विराट भी अनुष्का को टक्कर देते हुए एक चूड़ीदार कुर्ता पहने हुए थे। इस ड्रेस में उनका लुक गजब लग रहा था। ऊपर से ग्रिल पर लगी रौशनी के उजालें में दोनों बहुत ही सौम्य लग रहे थे। बेशक इन्हें देखकर हम अपनी आँखें बंद नहीं कर सकते।
विराट और अनुष्का की दीवाली (Picture Source :- virat.kohli/Instagram)
-
नीले रंग के इस पोशाक में दोनों तरोताज़ा नज़र आ रहे थे। रूसी डिजाइनर ओल्गा विलशेंको द्वारा डिजाईन किए इस ड्रेस में दोनों अलग ही अंदाज़ में दिख रहे थे। लैवेंडर शर्ट के साथ धारीदार नेवी ब्लू बस्पोक सूट में कोहली का लुक देखने बनता था। जानकारी के मुताबिक अनुष्का ने जो गाउन पहना था उनके इस गाउन की कीमत $ 2,017 यानी लगभग 1.37 लाख रुपये है।
विराट का विराट अंदाज़ (Picture Source :- anushkasharma.k/Instagram)
वोग ब्यूटी अवार्ड्स के दौरान रेड कारपेट पर ली गयी इस तस्वीर में अनुष्का राजकुमारी जैसी लग रही थी। पीले गाउन में वो बेहद खूबसूरत लग रही थी तो वहीं विराट भी काले रंग के फॉर्मल ड्रेस में कूल लग रहे थे। दोनों को एक साथ देख कर लग रहा था मानो दोनों कपल इस समारोह में लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए थे।
विराट और अनुष्का का फैशन (Picture Source :- sify.com)