भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी ने विराट कोहली को लेकर बयान दिया है। बिशन सिंह बेदी का मानना है कि टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली अपने शानदार खेल के दम पर देश और दुनिया के लाखों बच्चों के लिए आदर्श बन चुके हैं, लिहाजा मैदान के अंदर और बाहर उन्हें अपने बर्ताव और शब्दों के चयन को लेकर संयम बरतना चाहिए।
बेदी ने अपने कोचिंग ट्रस्ट के 25 साल पूरे होने पर कहा, “विराट को लाखों बच्चे अपना आदर्श मानते हैं। ऐसे में मैदान के अंदर या बाहर अपशब्दों का प्रयोग उन्हें शोभा नहीं देता।” उन्होंने कहा, “विराट की आक्रामकता मीडिया की देन है। वह इसका आनंद ले रहें हैं, क्योंकि मीडिया इसका आनंद ले रहा है, लेकिन मीडिया कभी भी पैंतरा बदल सकती है। विराट से ऐसा नहीं किया जाएगा।”
विराट कोहली और बिशन सिंह बेदी
बेदी ने आगे कहा, “विराट एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। उन्हें ऐसा करने की आवश्यकता नहीं है। उन्हें अपशब्द कहने और उछल-कूद करने की बजाया बल्ले एवं गेंद से आक्रामकता दिखानी चाहिए। यह सबसे अच्छा तरीका हो सकता है। आखिरकार विराट एक पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करते हैं।”
विराट कोहली और बिशन सिंह बेदी
अपनी फिरकी के दम पर दुनिया के शीर्ष बल्लेबजों को पेरशान करने वाले बेदी ने यह भी माना की विराट में भारत का सबसे बेहतरीन कप्तान बनने की क्षमता है। बेदी ने कहा, “विराट में क्षमता है कि वह भारत के अब तक के सबसे बेहतरीन कप्तान बन सकते हैं और उनके पक्ष में सबसे बड़ी बात यह है कि उनकी उम्र काफी बची हुई है। वह काफी समय तक टीम को अपनी सेवाएं दे सकते हैं और इसे उन्हें सकारात्मक रूप से लेना चाहिए।”
विराट कोहली और बिशन सिंह बेदी