भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी दरियादिली के लिए जाने जाते हैं। उन्हें अपने प्रसंशकों से खासा लगाव रहता है। देश और विदेश में हर उम्र के लोग उनके चाहने वाले हैं। माही भी अपने प्रसंशकों को कभी नाराज़ नहीं करते। दिल खोलकर वो लोगों से मिला करते हैं। कई बार ऐसा हुआ है कि धोनी ने अपने चाहने वालों का दिल जाता है। खेल के मैदान पर कूल नज़र आने वाले धोनी असल ज़िदगी में भी बेहद कूल रहते हैं। ऐसा ही एक वाकया हुआ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में जहाँ एक बुजुर्ग महिला काफी देर से धोनी की एक झलक पाने के लिए हाथ में बैनर लिए खड़ी थी।
धोनी ने भी इस महिला प्रसंशक को निराश नहीं किया और उनसे मिलने जा पहुंचे। अपने हीरो को इतना करीब पाकर बुजुर्ग महिला प्रसंशक की ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने धोनी के कंधे पर हाथ रख उनसे थोड़ी देर गुप्तगू की फिर सेल्फी ली। इस बीच धोनी ने सीएसके की टी शर्ट पर अपने हस्ताक्षर कर उन्हें भेट स्वरूप निशानी दी जिसे लेकर बुजुर्ग महिला प्रसंशक ख़ुशी से झूम उठी।
Captain cool, @msdhoni humble 😊
Heartwarming to see this gesture from the legend in Mumbai 🤗 @ChennaiIPL #VIVOIPL pic.twitter.com/6llHlenIzL
— IndianPremierLeague (@IPL) April 4, 2019
आईपीएल के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने धोनी के इस वाकये का वीडियो पोस्ट किया है जिसमें देखा जा सकता है कि मैच के बाद बुजुर्ग प्रशंसक ने हाथ में बैनर लिया था जिसपर लिखा था, “मैं यहाँ सिर्फ धोनी के लिए आई हूँ।”

Picture Source:- Cricket Times
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब धोनी किसी बुजुर्ग महिला प्रसंशक से मिले हो। इससे पहले, जब टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर थी तब भी धोनी ने एक 87 वर्षीय महिला प्रशंसक, एडिथ कोचहानेक से मुलाकात की थी। धोनी का यह सादगी भरा अंदाज़ लोगों के दिलों में उतर जाता है।