टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग इंडियन प्रीमियर लीग के दसवें सीजन में नई भूमिका में दिखेंगे। सहवाग लीग की फ्रेंचाइजी किंग्स इलेवन पंजाब के मुख्य रणनीतिकार नियुक्त किए गए हैं। फ्रेंचाइजी ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी। सहवाग को टीम ने 2016 में अपना मेंटॉर नियुक्त किया था। इसके अलावा वह फ्रेंचाइजी के ब्रांड एम्बेसडर की भूमिका में भी दिखेंगे।
फ्रेंचाइजी ने बयान में कहा है, “वीरू के विशाल अनुभव और ज्ञान के कारण किंग्स इलेवन पंजाब को उन्हें इस सत्र के लिए अपना मेंटॉर नियुक्त करके खुशी हो रही है।” सहवाग 2008 से टीम के साथ हैं। टीम के मुख्य कोच संजय बांगड़ के इस्तीफे के बाद सहवाग के मुख्य कोच बनने के कयास लगाए जा रहे थे। वीरू अब तक टीम में मेंटॉर की भूमिका में थे। आईपीएल में पंजाब का अब तक का प्रदर्शन लचर ही रहा है। नए सीजन में फ्रेंताइजी को सहवाग और टीम से बड़ी उम्मीदें होंगी।