धरती का आखिरी सफेद उत्तरीय नर गैंडा का निधन हो गया है। केन्या के इस सफेद गैंडे का नाम सूडान था। सूडान 45 वर्ष के थे। मंगलवार को कर्मचारियों ने उनकी मौत की पुष्टि की। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा,” पिछले 24 घंटों में उनकी हालत बहुत खराब हो गई थी। सूडान उठ तक नहीं पा रहे थे। वह बहुत तकलीफ में थे। वेटेरीनरी टीम ने उनकी इच्छामृत्यु का फैसला किया।”

(सूडान की एक दुर्लभ तस्वीर AFP)
सूडान की मौत के बाद सफेद उत्तरीय नर गैंडा की प्रजाति अब धरती से खत्म हो गया है। हालांकि, उनकी प्रजाति का अब बस दो मादा गैंडा ही जिंदा है। सूडान अकेले नर गैंडा थे। उनकी मौत के बाद भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने दुःख जताया। चूंकि, रोहित शर्मा अपनी पत्नी रितिका के साथ केन्या घूमने गए थे। इस दौरान उन्होंने सूडान से मुलाक़ात भी की थी।
सूडान के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए रोहित शर्मा ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही लिखा, “दुनिया का आखिरी सफेद उत्तरीय गैंडा अब नहीं रहे। ये इस प्रजाति के आखिरी नर गैंडा थे। भगवान तुम्हारी आत्मा को शान्ति दे सूडान। सभी की तरफ से आई एम सॉरी।”