भारत में क्रिकेट की दीवानगी से तो सभी वाकिफ हैं। आम लोगों की तरह भारत में क्रिकेटर्स को पसंद करने वालों की लिस्ट में बॉलीवुड के सितारें भी शामिल हैं। शायद यही वजह है कि क्रिकेट और बॉलीवुड का नाता भारत में काफी पुराना है। बॉलीवुड की बेबी डॉल के नाम से मशहूर सनी लियोनी की भी क्रिकेट को लेकर दीवानगी किसी से छुपी हुई नहीं है। हाल ही में उन्होंने अपने फेवरेट क्रिकेटर के नाम का खुलासा किया है।
मुंबई में एक वेबसाइट के लॉन्च के मौके पर जब सनी से उनके पसंदीदा क्रिकेटर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कैप्टेन कूल महेंद्र सिंह धोनी का नाम लिया। धोनी का नाम लेते हुए सनी ने उन्हें पसंद करने की वजह बताई कि वो उन्हें इसलिए पसंद करती हैं क्योंकि वो एक फॅमिली मैन हैं। मीडिया से बात करते हुए जब सनी से यह पूछा गया कि उनका फेवरेट क्रिकेटर कौन हैं तो उन्होंने कहा “मेरे फेवरिट धोनी हैं। मुझे लगता हैं कि उनकी बिटिया बहुत क्यूट है, है ना? मैंने उनकी जीवा धोनी के साथ कई फोटो देखी हैं और यह बहुत ही क्यूट लगती हैं। वो मेरे पसंदीदा क्रिकेटर हैं और इसकी एक वजह उनका फैमिली मैन होना भी है।”
गौरतलब है कि धोनी जब भी क्रिकेट नहीं खेलते हैं तो वो अपनी फैमिली के साथ समय बिताना पसंद करते हैं। ख़ास तौर पर वो अपनी बेटी जीवा को पर्याप्त समय देना कभी नहीं भूलते। इस बात का सबूत हमें उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर देखने को मिल सकता है।