हाल ही में शादी के बंधन में बंधे भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा मुंबई के एक किराये के घर में रह रहे हैं। जी हां, मीडिया में ये खबर गर्म है कि विरूष्का शादी के बाद अपने घर पर नहीं बल्कि वो एक किराये के घर में रह रहे हैं। पहले ये माना जा रहा था कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दिसंबर में शादी के बाद 34 करोड़ की कीमत वाले अपने लग्जरी फ्लैट में शिफ्ट हों जाएंगे लेकिन ताज़ा जानकारी के मुताबिक ऐसा नहीं हुआ।
हाल ही में विराट ने सोशल मीडिया अकाउंट में अनुष्का शर्मा के साथ एक घर की तस्वीर शेयर की थी। अब पता चला है कि ये तस्वीर उसी घर की जिसमें ये दोनों किराये पर रह रहे हैं। आपको बता दें इस घर का किराया 15 लाख रुपये प्रति महीना है।
15 लाख है घर का किराया
ये घर मुंबई के वर्ली में है। मीडिया में आ रही रिपोर्ट्स के मुताबिक ये फ्लैट राहेजा लीजेंड बिल्डिंग के 40वें फ्लोर पर है और ये फ्लैट 2,675 स्कवॉयर फीट कॉर्पेट एरिया में बना है।
15 लाख है घर का किराया
ये भी बताया जा रहा है कि इस फ्लैट के लिए विराट ने 1.5 करोड़ रुपये डिपाजिट किया है और 1 लाख रुपये स्टैंप ड्यूटी दी है। वैसे तो इस घर के लिए उनका करार 2 साल तक के लिए हुआ है लेकिन माना ये जा रहा है कि विरूष्का यहां कम से कम 1 साल तक के लिए तो रहेंगे ही।
15 लाख है घर का किराया
शादी के बाद विराट और अनुष्का को मुंबई में ओमकार 1973 अपार्टमेंट के अपने नए फ्लैट में शिफ्ट होना था जिसे कोहली ने साल 2016 में ख़रीदा था। लेकिन अभी इस घर को तैयार होने में कम से कम एक साल का और वक़्त लगेगा जिसकी वजह से ये दोनों किराये के घर में रह रहे हैं।
नहीं तैयार हुआ है अपना घर
आपको बता दें विराट और अनुष्का का नया घर करीब 7000 स्केवर फीट में फैला है और इसकी कीमत 34 करोड़ रुपये है।
34 करोड़ रुपये में लिया था नया घर