11 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधे विराट कोहली इन दिनों अपनी नई नवेली दुल्हन अनुष्का के साथ हनीमून मना रहै हैं, जिसके चलते वह श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेल पाए और आगामी टी-20 सीरीज में भी नहीं खेल पाएंगे। कोहली अब सीधे साउथ अफ्रीका दौर पर रवाना होंगे।
विराट की अनुपस्थिति में रोहित शर्मा टीम इंडिया की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। शादी के बाद रोहित शर्मा ने भी अनोखे अंदाज में विराट-अनुष्का को ट्विटर पर शादी की बधाई दी थी। उन्होंने विराट कोहली को अच्छा पति बनने के लिए नोटबुक देने को कहा था। वहीं अनुष्का को सरनेम न बदलने की सलाह दी थी।
रोहित ने ट्विटर पर लिखा, “दोनों को शादी की बधाई। मैं तुम्हारें साथ हस्बैंड हैंडबुक शेयर करूंगा। और अनुष्का तुम अपना सरनेम मत बदलना।”
Congratulations you two! @imVkohli , I’ll share the husband handbook with you. @AnushkaSharma , keep the surname
— Rohit Sharma (@ImRo45) December 12, 2017
इसके जवाब में अनुष्का ने भी रोहित को दोहरे शतक के लिए बधाई दी। लेकिन अब विराट कोहली ने भी इस ट्वीट का जवाब दिया है। विराट ने ट्विटर पर लिखा, “थैंक्स रोहित, उन्हें डबल सेंचुरी की हैंडबुक भी चाहिए।”
Haha thanks Rohit, and please do share the Double Hundred Handbook as well.
— Virat Kohli (@imVkohli) December 19, 2017
गौरतलब है कि रोहित शर्मा नियमित कप्तान विराट कोहली की अनुपस्थिति में टीम इंडिया की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज-2-1 से अपने नाम की थी। सीरीज के दूसरे वनडे में रोहित ने दोहरा शतक जड़ इतिहास रचा था। वनडे में रोहित का ये तीसरा दोहरा शतक था।