वैसे तो खिलाड़ियों को उनके खेल प्रदर्शन के साथ-साथ उनकी स्टाइल के लिए भी जाना जाना जाता हैं। अगर बात हो फुटबॉल की, तो फैशन का इस खेल से गहरा जुड़ाव रहा है। अक्सर फुटबॉल खिलाड़ी अपनी स्टाइल के लिए चर्चा में रहते हैं। गोल दागते खिलाड़ियों की ख़ुशी को मैदान में मौजूद दर्शकों की भीड़ दुगना कर देती हैं। खेल जगत में कुछ ऐसे स्टाइलिश प्लेयर भी हुए हैं जिनके बाल काफी घने और लंबे रहे हैं। यहाँ हम एक नज़र डालेंगे उन खिलाड़ियों पर जिनके बालों को देखकर दर्शकों को बड़ा सुकून मिलता हैं। ये वो खिलाड़ी हैं जो अपने बालों को ट्रिम करने से कोसों दूर भागते हैं।
रियल मैड्रिड के लिए खेलने वाले फुटबॉलर गैरेथ बेल कुछ समय से अपने लंबे बालों के साथ मैदान पर देखे गये हैं। उनके लंबे भूरे बाल उन पर खूब जचते हैं। उनका खेलने का अपना अलग अंदाज हैं। गोल करते समय उनके स्टाइलिस्ट बालों को देखकर हसीनाएं आहें भरा करती हैं। उनकी इस स्टाइल ने उन्हें फेमस बना दिया है।
गैरेथ बेल (Picture Source :- GoSee)
आर्सेनल के लिए खेलने वाले दिग्गज फुटबॉलर हेक्टर बेलेरिन को अक्सर अपने लंबे बालों के साथ खेलते देखा गया है। मैच खेलते समय वो अपने बालों खुला रखना नहीं पसंद नहीं करते। धुल और गन्दगी से बचने के लिए वो ऐसा करते हैं। वो अपने बालों को हाफ बन या टाई में बांधना पसंद करते हैं। अपने बालों की देखभाल करने के लिए वो बैंड, टोपी और बेअनिएस का इस्तेमाल करते हैं। कभी-कभी वो अपने बालों को ढीला रखना पसंद करते हैं।
हेक्टर बेलरिन (Picture Source :- Instagram)
ज़्लाटन इब्राहिमोविक को अपने लंबे बालों के लिए जाना जाता है। इस स्वीडिश फुटबॉलर को अक्सर मिडिल पार्टेड हाफ बून को स्पोर्ट करते देखा गया है। उनके सीधे लंबे और पतले बालों को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो इसकी देखभाल के लिए कितने संजीदा रहते हैं। इब्राहिमोविक बेमिशाल शैली के लिए अक्सर चर्चा में रहते हैं।
ज़्लाटन इब्राहिमोविक (Picture Source :- Vogue)
उरूग्वे के स्ट्राइकर एडिसन कवानी को देखकर लगता है मानो वो फुटबॉलर ना होकर एक पेशेवर मॉडल हैं। उनकी लंबी गर्दन इस बाद को पुख्ता तौर पर साबित करती है कि मॉडल के सभी गुण उनके अन्दर समाहित हैं। ग्राउंड में अक्सर कवानी अपने लंबे बालों को खुला रखना पसंद करते हैं। खेलते समय उनके लहराते बाल उनकी पर्सनालिटी पर चार चाँद लगाते हैं।
एडिसन कवानी (Picture Source :- Independent)
लुका मोड्रिक अपने बालों को लेकर चर्चा में रहते हैं। जब वो मैदान पर खेल रहे होते हैं तो अपने बालों को खुला नहीं रखते। उन्हें बालों को बंधना पसंद नहीं है वो अक्सर उसे को ढीला रखते हैं। उनका ख़ास अंदाज़ उन्हें औरों से जुदा रखता है।
लुका मोड्रिक (Picture Source :- Twitter)