इंग्लैंड के पूर्व फुटबॉलर डेविड बेकहम की दुनिया में अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। उनके स्टाइल का अपना अनोखा ही अंदाज़ है जिसे उनके करोड़ों प्रशंसक फॉलो करते हैं। डेविड और उनकी फैशन डिजाइनर पत्नी विक्टोरिया बेकहम ने साल 1999 में शादी की थी। उनकी गिनती दुनिया के सबसे ग्लैमरस जोड़ों में की जाती है। अक्सर वो रेड कार्पेट पर बेहद स्टाइलिश तरीके के पहनावे में नज़र आते है। आपको जानकार ख़ुशी होगी कि उनके तीनों बेटें और 1 बेटी उन्हीं की तरह बेहद स्टाइलिश है और अपने खास फैशन के लिए जाने जाते हैं। बेहकम कपल को दुनिया का सबसे स्टाइलिश जोड़ा माना जाता है। साल 2018 के अगस्त महीने में यूईएफए प्रेसीडेंट अवॉर्ड से सम्मानित किए जा चुके डेविड के बच्चें के फैशन को नज़रंदाज़ नहीं किया जा सकता। यहाँ हम एक नज़र डालेंगे उनके फैशन पर।
19 साल के ब्रुकलिन बेकहम, डेविड के सबसे बड़े बेटे हैं। पेशे से फैशन फोटोग्राफर ब्रुकलिन के इंस्टाग्राम पर 11 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स है। हाल ही में उन्होंने बरबरी फ्रेग्रेन्स के लिए अपना पहला शूट पूरा किया है। अक्सर उन्हें जैकेट और स्वेटर पहने देखा जाता है। इसके प्रति उनका प्यार जगजाहिर है। कई बार उन्हें कार्डिगन पहनकर बाहर निकलते देखा गया है। उनका हर एक अंदाज़ बेहद निराला होता है।
ब्रुकलिन बेकहम (Picture Source :- Christian Oita and GSBRO/MEGA)
ब्रुकलिन बेकहम के बाद नंबर आता है 16 वर्षीय रोमियो जेम्स बेकहम का है जो अपने स्टाइल के लिए बखूबी जाने जाते हैं। फैशन के मामले में वो अपने पिता डेविड को भी टक्कर देते नज़र आतें हैं। मॉडलिंग करने वाले ब्रुकलिन के पास एडिडास ,सुप्रा, और नाइकी जैसे ब्रांड्स सहित स्नीकर का भी बड़ा कलेक्शन है। अक्सर कार्यक्रमों में वो अपने स्नीकर्स को काली जींस, हुडीज़ और ब्लेज़र के साथ पहनते हैं। मॉडलिंग के साथ उन्हें टेनिस खेलना भी पसंद है। जब भी उन्हें मौका मिलता है तब वो अपने खास फैशन का प्रदर्शन करते नज़र आते हैं।
रोमियो जेम्स बेकहम (Picture Source :- Source: Instagram/burberry and pinterest)
डेविड और विक्टोरिया बेकहम का सबसे छोटे बेटे, क्रूज़ अभी महज 13 साल के हैं। संगीत के प्रति उन्हें खासा लगाव है। सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म इंस्टाग्राम पर उनके एक मिलियन से अधिक फॉलोअर्स है। उनके अनूठे अंदाज़ को देखकर इस बात से नकारा नहीं जा सकता कि आनेवाले समय में वो अपने भाई के फैशन को फॉलो करें। यहाँ यह जान पाना थोड़ा मुश्किल है कि वो रोज क्या-क्या पहनते है लेकिन जब उन्हें देखा गया है तब वो एक नये अंदाज़ में ही नज़र आए हैं। अक्सर उन्हें शांत मुद्रा में देखा जाता है। जब भी वो परिवार के साथ बाहर होते हैं तो उन्हें टीशर्ट और ट्राउजर के साथ स्नीकर्स में देखा जाता है।
क्रूज़ बेकहम का अंदाज (Picture Source :- xposurephotos and Instagram)
बेकहम की बेटी हार्पर सेवन बेकहम महज 7 साल की है। मगर हार्पर को देखकर इस बात का अंदाजा जगाया जा सकता है कि वो भी अपनी माँ विक्टोरिया की तरह ही स्टाइल आइकॉन बनने की रह पर चल रही है। 2 महीने पहले ही हार्पर ने फैशन वीक में अपना डेब्यू किया था। अक्सर फैशन वीक में उन्हें प्रथम पंक्ति में बैठकर अपनी माँ को सपोर्ट करते देखा गया है। बचपन से ही हार्पर के परिजन उनके पहनावे और लुक को लेकर बेहद संजीदा रहते हैं। उनके पास कपड़ों और जूतों का कलेक्शन है। इनमे कार्डिगन,बरबरी स्टेटमेंट कोट और गुच्ची के जूतों का समावेश है। इतनी कम उम्र में हार्पर के फैशन को देख कर लोग सहज भाव से कह उठते हैं वाह क्या बात है।
हार्पर सेवन बेकहम का अनूठा फैशन (Picture Source :- Instagram)