फुटबॉल की दुनिया में लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो को भला कौन नहीं जानता। अपने बेहरीन खेल प्रदर्शन से दुनिया भर में अपना परचम लहराने वाले दोनों दिग्गजों की शानोशौकत और ठाट-बाट दुनिया भर में मशहूर है। दोनों अपनी बेहतरीन लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं। उनके रहन-सहन और फैशन को उनके फैंस फॉलो करते हैं। अपनी शानदार जीवनशैली के लिए मशहूर इन दिग्गजों का अपना खुद का होटल व्यवसाय भी है। वो होटल इंडस्ट्री में धीरे-धीरे अपने पाँव पसार रहे हैं। दुनिया भर में अपने खेल का लोहा मनवाने के बाद यह दिग्गज कई होटलों के मालिक हैं। जानकारी के मुताबिक अभी हाल ही में मेसी ने ‘सीसन फोना’ नाम का आलिशान होटल ख़रीदा है। इसके अलावा वो होटलों और रिसॉर्ट्स के बिज़नेस में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। यहाँ हम एक नज़र डालेंगे मेसी और रोनाल्डो के शानदार होटलों पर।
लियोनेल मेसी के शानदार होटल
होटल मिम इबिजा एस विवे

Picture Source :- hotelesviveibiza.net
साल 2001 में होटल मिम इबिजा एस विवे को एक हॉस्टल के तौर पर खोला गया था। एक रात के 525 पाउंड (ताकरीबन 47 हजार रुपए) लगने वाले इस होटल का इस्तेमाल सिर्फ वयस्कों द्वारा किया जाता था। साल 2014 में ब्रिटिश डिजाइनर सीन कोचरन ने इसका पुनःनिर्माण करवाया। भव्य रूप से बन जाने के बाद साल 2018 में 31 वर्षीय फुटबॉलर मेसी ने इसे ख़रीदा था। इस होटल में एक स्विमिंग पूल के अलावा आरामदायक वो सभी वस्तुएं हैं जो पर्यटकों को लुभा सकती हैं। यह होटल बैलेरिक द्वीप के दक्षिण-पूर्वी तट पर स्थित फिगेरेटास समुद्र के किनारे स्थित है।
होटल मिम सिटिज

Picture Source :- Sportenglish
अपने पहले होटल मिम सिटिज को मेसी ने साल 2017 में होटल 26 मिलियन पाउंड में ख़रीदा था। इस आलीशान होटल में कुल 77 कमरे हैं जिनमे पांच जूनियर सुइट हैं। इसके टॉप फ्लोर पर स्थित स्विमिंग पूल 3,300 वर्ग फुट में फैला हुआ है। समुद्र किनारे बने इस होटल में स्पा मसाज की सुविधा भी उपलब्ध है। इसके अलावा इस होटल में रूफटॉप रेस्टॉरेंट बना हुआ है जो स्वदिष्ट व्यंजनों के लिए मशहूर है। एक रात के लिए आप यहाँ 104 पाउंड में यहाँ डबल बेडरूम ले सकते हैं।
होटल सीसन फोना, मेजरका (स्पेन)

Picture Source :- sunshine.co.uk
हाल ही में बार्सिलोना के स्टार खिलाड़ी मेसी ने अपना सबसे बड़ा होटल सीसन फोना खरीदा। जानकारी के मुताबिक इस होटल में तक़रीबन 95 कमरें हैं। 198 बिस्तरों वाला यह भव्य होटल, स्पेन के मेजरका स्थित सिल्लोट के समुद्र किनारे बना हुआ है।
क्रिस्टियानो रोनाल्डो के आलीशन होटल
होटल पेस्टाना सीआर 7 फंचल

Picture Source :- Youtube
होटल पेस्टाना सीआर 7 फंचल एक फोर स्टार रेटिंग होटल है। इस होटल में 79 पाउंड में आसानी इस कमरा बुक कराया जा सकता है। 49 कमरों वाले इस होटल में फुटबॉल थीम पर बने एस्ट्रो-टर्फ लाइन वाले बाथरूम आकर्षण का केंद्र हैं। यह चारो तरफ से कैफों और बार से घिरा हुआ है। इस होटल की छत पर सन बाथ की भी सुविधा है। यहाँ स्थित मैडिएरा की पहाड़ियों के विहंगम दृश्य इसकी खूबसूरती में चारचांद लगते हैं।
पेस्टाना सीआर-7 लिस्बोआ

Picture Source :- Investing news
रोनाल्डो ने पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में पेस्टाना सीआर-7 लिस्बोआ नामका अपना दूसरा होटल खोला था। यह शहर के एक सुंदर इलाके में स्थित है। शहर समुद्री तट से करीब होने के नाते यह पर्यटकों के आकर्षक का केंद्र बना हुआ है। इस होटल के शानदार कमरों को आर्ट-डेको थीम पर सजाया गया है। इस होटल की एक दिलचस्प बात यह है कि यह अपने ग्राहकों के इस्तेमाल मुफ्त में मोबाइल फोन प्रदान करता है। अगर आप चाहे तो इसे अपने साथ बाहर भी ले जा सकते हैं। इस होटल में रोनाल्डो के खेल जीवन से जुडी बहुत सी यादें हैं संजोई गई है जो इसकी भव्यता में चारचांद लगाती है।
इसे भी पढ़े :-क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पछाड़ कर लियोनेल मेसी बने दुनियां के सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले खिलाड़ी