फुटबॉल के मैदान पर अपने बेहतरीन शॉट सिलेक्शन और ड्रिबलिंग के लिए फेमस क्रिस्टियानों रोनाल्डो की ऑफ फील्ड जिंदगी दिलचस्प है। वह एक रंगीन मिजाज इंसान हैं और अब तक कुल आधा दर्जन लड़कियों को डेट कर चुके हैं। रोनाल्डो की जिंदगी में एक दौर वो भी था उन्हें गे कहा जाने लगा था। इसका सबसे बड़ा कारण था कि वह खूबसूरत मॉडल्स पर पहले ज्यादा ध्यान नहीं देते थे। इसलिए उन्हें कुछ मॉडल्स ने कथिततौर पर गे कहा था। उस दौरान जब रोनाल्डो फुटबॉल में उभर रहे थे, ये आरोप लगना गंभीर मामला था। बाद में रोनाल्डो ने उन्हीं मॉडल्स को डेट किया और साबित कर दिया कि वह गे नहीं हैं। हालांकि, रोनाल्डो के द्वारा उन मॉडल्स को डेट करना चौंकानेवाला था।
रोनाल्डो पर गे होने का आरोप हॉलीवुड एक्ट्रेस श्याक ने लगाया था। उन्होंने कहा था कि मुझे यकीन है रोनाल्डे गे हैं। ये बात 2009 में सुर्खियां बनी थी। इसके बाद 2010 में रोनाल्डो की इरिना से मुलाकात हुई। ये माना जाता है कि रोनाल्डो ने इरिना को अपने गे न होने का सुबूत पेश करने की बात कही थी। इसके बाद ही दोनों के बीच करीबियां बढ़ीं और दोनों एक- दूसरे को डेट करने लगे।
पिछले साल दोनों का ब्रेकअप हुआ था। इरिना ने रोनाल्डो पर ब्रेकअप के बाद आरोप लगाए थे कि उनका फुटबॉल के बाद सिर्फ लड़कियों पर ध्यान होता है। कुछ अन्य मॉडल्स ने भी रोनाल्डो के गे होने का दावा किया था उनमें से एक नेरीडिया थीं। रोनाल्डो पर अजीबोगरीब कमेंट्स करने के बाद नेरीडिया की मुलाकात एक नाइट क्लब में रोनाल्डो से हुई थी। इसके बाद करीब एक साल तक रोनाल्डो ने इन्हें डेट किया। वहीं इंग्लैंड की फेमस अभिनेत्री केरीना बैची ने अपनी पब्लिसिटी के लिए रोनाल्डो को ‘गे’ कहा था। इसके कुछ महीनों बाद ही वह रोनाल्डो की गर्लफ्रेंड बन गईं। रोनाल्डो अबतक कुल 6 खूबसूरत मॉडल्स को डेट कर चुके हैं।