साल 2018 में रूस में होने वाला फीफा विश्वकप इस साल खेल की दुनिया का सबसे बड़ा आयोजन होने वाला है। इसके अलावा अनुमान ये भी लगाया जा रहा है कि ये टूर्नामेंट दुनिया में सबसे ज्यादा लोग इस बार देखेंगे। दुनिया के इस सबसे बड़े आयोजन में खेल का रोमांच तो अपने सबाब पर होगा ही, साथ ही इसमें विवाद होने के चांस भी ज्यादा रहेंगे। 32 देशों के बीच इस टूर्नामेंट में 64 मैच खेले जाने हैं, जिसको लेकर फैंस भी पूरी तरह से तैयार हैं।
फुटबॉल विश्वकप के इतिहास में पहली बार रोबोटिक तकनीक की मदद ली जायेगी। जो इस खेल में बड़ा अंतर और रोमांच पैदा कर सकती है, साथ ही इस खेल में पारदर्शिता लाने में मददगार साबित होगा। इस तकनीक के माध्यम से वीडियो असिसटेड रेफरी अपने फैसले सुनाएगा। हालांकि इस तकनीकी के जितने फायदे हैं, उतने ही नुकसान हैं, इसके अलावा अगर इसमें खराबी आती है, तो इसके सुधार में न्यूनतम 15 मिलट का समय लगेगा।
वीडियो रेफरी
जिस देश की आबादी मात्र 330,000 हो, और इसके बावजूद भी वहां फुटबॉल प्रेमियों की अच्छी खासी तदाद हो तो इस क्या कहेंगे। यूरोपीय देश आईसलैंड जो अपने फुटबॉल कल्चर के लिए इतना लोकप्रिय नहीं रहा है। लेकिन साल 2016 के यूरोपियन चैंपियनशिप में इस देश ने अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान कर दिया है। दो साल पहले इस देश ने इंग्लैंड को मात देकर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। इस देश के 20 से 40 वर्ष के पुरूष में से हर दो हजार 1वां आदमी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रह चुका होता है या खेल रहा होता है। दो समर पहले इस देश की 98.8 फीसदी जनसंख्या ने टीवी पर इंग्लैंड के खिलाफ हुए मुकाबले को देखा था।
आईसलैंड की थंडर क्लैपिंग
क्रिस्टियानो रोनाल्डो दुनिया के बेहतरीन फुटबॉलरों में से एक हैं, लेकिन बढ़ती उम्र को देखते हुए ये अंदाजा लगाया जो सकता है कि रूस में होना वाला ये विश्वकप उनके करियर का आखिरी विश्वकप हो सकता है। रोनाल्डो की मौजूदा उम्र 37 वर्श है जिसकी वजह से उनका साल 2022 में होने वाले विश्वकप में खेलना मुश्किल है। हालांकि विश्वकप के बाद वह रियल मैड्रिड की तरफ से खेलते नजर आएंगे। जहां उनके और मैसी के बीच लोकप्रिय राइवलरी देखने को मिलेगी।
रोनाल्डो का आखिरी विश्वकप
इस बार फुटबॉल विश्वकप को देखने वालों की संख्या का जो अनुमान लगाया जा रहा है, उस हिसाब से ये आयोजन सबसे ज्यादा देखा जाने वाला फुटबॉल विश्वकप बनने वाला है। रूस के 11 शहरों में होने वाले इस विश्वकप की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। जिसके लिए लोकल होटल की बुकिंग बड़े पैमाने पर तेजी से जारी है। जिसमें रूस के मेजबानी की भी चर्चा खूब हो रही है, क्योंकि ओलंपिक और एशियाई खेलों के बाद ये दुनिया का सबसे बड़ा खेलों का महासमर है।
इस बार मैच देखने वालों की संख्या होगी ज्यादा
ऑक्टोपस पॉल की मौत के बाद इस विश्वकप में उनका काम करने के लिए सेंटपीटर्सबर्ग की बिल्ली एचिलेस तैयार हैं। हेरमिटेज म्यूजियम में रहने वाली इस बिल्ली को कुछ सुनाई नहीं देता है। पॉल की तरह एचिलेस भी दो टीमों के मैच की विजेता के बारे में बताने काम करती हैं। पॉल की तरह ही वह दो खाने के कटोरे जिसमें झंडे रखे होते हैं। उन्हीं में एक को चुनती हैं और वही विजेता बनता है।
भविष्यवाणी करेगी ये बिल्ली