सेलीब्रेटीज का अपने बच्चों का नाम किसी स्थान पर रख देना, कोई नई बात नहीं है। हालांकि किसी भी माता-पिता के लिए अपने बच्चों का नामकरण करना इमोशनल निर्णय होता है। ऐसे में अपने बच्चों का नाम किसी स्थान पर रख देना बड़ा निर्णय होता है।
दुनिया के कई मशहूर एथलीटों का नाम इस लिस्ट में शामिल है, जिन्होंने अपने बच्चों का नाम मशहूर स्थानों पर रखा है। जानें कौन से ये एथलीट हैं, जिन्होंने अपने बच्चों का नाम किसी जगह के नाम पर रखा हैः
इंग्लैंड के मशहूर फुटबॉलर डेविड बेकहम और उनकी पत्नी विक्टोरिया बेकहम के चार बच्चे हैं। जिसमें से तीन लड़के और एक लड़की है। बेकहम दंपत्ति ने अपने पहले बच्चे का नाम ब्रूकलिन का नाम न्यूयॉर्क के एक शहर के नाम पर रखा है।
डेविड और विक्टोरिया बेकहम
फुटबॉल विश्वकप 2010 में वका-वका गाने के दौरान स्पेनिश फुटबॉलर गेर्राड पीक को दिल देने वाली शकीरा ने विश्वकप के बाद पीक को डेट करने लगीं थीं। साल 2013 में शकीरा और गेर्राड का पहला बच्चा हुआ, जिसका नाम इस कपल ने इटली के मशहूर शहर मिलान के नाम पर रखा।
हालांकि शकीरा ने इस नाम के पीछे की कहानी बताई, ” साल्विक में मिलान का मतलब प्यारा और ग्रेसियस होता है, जबकि रोमन में उत्साही और मेहनती होता है और संस्कृति में एकीकरण होता है।”
गेर्राड पीक और शकीरा
दक्षिण अफ्रीका के लोकप्रिय पूर्व क्रिकेटर जॉन्टी रोड्स की पत्नी मेलानी ने साल 2015 के आईपीएल के दौरान मुंबई में एक बच्ची को जन्म दिया। जिसका नाम इस कपल ने इंडिया रखा, क्योंकि वह भारत में बहुत दिनों से थे, इसलिए उन्होंने अपनी बेटी का नाम इंडिया रखा। जिसके पीछे की वजह जॉन्टी ने ये बताई, “हमने भारत में काफी समय बिता लिया था और मुझे भारत का मिश्रित कल्चर बेहद पसंद आया। ये बहुत ही सांस्कृतिक देश है, इसलिए इस देश के प्रति मेरा अलग ही जुड़ाव है।”
जॉन्टी रोड्स और मेलानी वुल्फ