43 वर्षीय अमरीकी दिग्गज गोल्फर टाइगर वुड्स ने साल 2008 में हुए यूएस ओपन के बाद पुरे 11 साल बाद अपने करियर का पांचवा मास्टर्स खिताब हासिल किया। तक़रीबन एक दशक बाद उनकी यह उनकी पहली बड़ी जीत थी। हालाँकि उनका यह सफर बेहद संघर्षपूर्ण रहा। इस दौरान उन्हें कई बार पीठ का ऑपरेशन कराना पड़ा और वैवाहिक जीवन से संबंधित समस्याओं को भी झेलना पड़ा। इसके बावजूद उनके खेल के जज़्बे में कोई कमी नहीं आई हैं। एक तरफ जहाँ वो अपनी जीत का जश्न मनाने में व्यस्त हैं तो वहीं दूसरी ओर उनकी इस जीत के असल मायने निकाले जा रहे हैं।
बात करें टाइगर की तो वो अपने शाही रहन-सहन के लिए बखूबी जाने जाते हैं। उनकी हवेली उनके वैभव को बयां करती है। 9,700 वर्ग फुट में फैली यह शानदार हवेली किसी महल से कम नहीं है। इस बहुमंजिला हवेली में तमाम सुविधाएं उपलब्ध है। उनकी इस हवेली की खासियत है कि इसका एक कांच से ढका वॉकवे दो इमारतों को एक साथ जोड़ता है। इसमें विशालकाय कमरें बने हुए हैं। हम यहाँ एक नज़र डालेंगे उनकी इस भव्य हवेली पर।
हवेली का हवाई दृश्य

Picture Source :- The Sun
टाइगर की हवेली वाकई में देखने में बेहद लुभावनी है। इसका एरियल व्यू देखने लायक बनता है। एक बार देखने के बाद इसे बार-बार देखने का मन करता है। 9,700 वर्ग फुट में फैली यह शानदार हवेली में सभी सुविधाओं की भरमार है। इसकी भव्यता की कल्पना नहीं की जा सकती।
हवेली में गोल्फ कोर्स भी है मौजूद

Picture Source :- The Sun
टाइगर के इस हवेली की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके अंदर एक बड़ा सा गोल्फ कोर्स भी बना हुआ है। चार होल वाले इस गोल्फ कोर्स में टाइगर नियमित अभ्यास करते हैं। इसके अलावा इस गोल्फ कोर्स में छह भी बंकर बना हुआ है। टाइगर बिना हवेली के बाहर गए यहां प्रैक्टिस कर सकते हैं। यही वजह है कि उनकी प्रतिभा लगातार निखरती गयी और उन्होंने अपने करियर में पांचवा मास्टर्स खिताब अपने नाम किया।
हवेली की भव्यता देखने लायक बनती है

Picture Source :- The Sun
टाइगर अपनी शानोशौकत के लिए मशहूर है। उनके ठाट-बाट में किसी चीज की कमी की गुंजाइश नहीं रहती। यकीनन उनकी इस हवेली को देखकर उनके आराम और लक्जरियस लाइफ का अंदाज़ा हो जाता है। हवेली के अंदर देखने पर आपको इसकी सुंदरता का आभास हो जाता है कि यह कितनी आरामदायक है। इस हवेली में बने कमरों की सुंदरता मन मोह लेती है।
इसे भी पढ़े :- गोल्फर टाइगर वुड्स की मास्टर्स जीत से इन प्रमुख ब्रांड्स को मिल सकती है बड़ी डील