खेल जगत के खिलाड़ी अपने खेल और लेटेस्ट फैशन की वजह से अक्सर चर्चा में रहते हैं। भारतीय खेल इतिहास में एक से बढ़कर एक प्रतिभवान खिलाड़ी हुए हैं जिन्होंने अपने खेल कौशल से देश को कई गौरवपूर्ण क्षण दिए हैं। यह खिलाड़ी अपनी शानोशौकत के लिए जाने जाते हैं। उनके स्टाइलिश पहनावे का लोहा दुनिया के अच्छे-अच्छे खिलाड़ी मानते हैं। ऐसी ही एक हॉकी स्टार हैं रानी रामपाल, जो अपने स्टाइल को लेकर सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं। उन्हें अक्सर अपने ठाट-बाट का प्रदर्शन करते देखा गया है।
अपनी नटखट मुस्कान के लिए मशहूर रानी के पहनावे में आधुनिक फैशन की झलक पाई जाती है। 24 वर्षीय हॉकी स्टार के फैशन के मामले में उनका कोई सानी नहीं है। उनके ड्रेसिंग सेन्स को देखकर आप कंफ्यूज हो जायँगे कि वो एक मॉडल हैं या फिर हॉकी प्लयेर। लोग उनकी दिलकश अदाओं की एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। उनकी दिलकश अदाओं का ही कमाल है कि पेशेवर मॉडल भी उनके सामने कमतर नज़र आती है। यहाँ हम एक नज़र डालेंगे रानी रामपाल के फैशन पर।
रानी रामपाल अपनी मुस्कान के लिए जानी जाती हैं। सफ़ेद कलर की जूती के साथ काले रंग की जींस पैंट के ऊपर ब्लैक लेदर जैकेट पहने रानी का अंदाज़ काबिलेतारीफ हैं। एक पेशेवर मॉडल तरह वो खड़ी होकर मुस्कुराती दिख रही हैं। अपनी इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि “मुस्कराहट एक फ्री थेरेपी है।”
रानी के मुस्कुराने का अंदाज़ (Picture Source :- Instagram/ranirampal4)
वैसे तो रानी हर लुक में बेहद खूबसूरत नज़र आती हैं। इस तस्वीर में उन्हें सफ़ेद रंग की जूती पहने एक अनजान जगह पर खड़े देखा जा सकता है। इस दौरान वो काले रंग की जींस पैंट के साथ नेवी ब्लू टॉप के ऊपर सफ़ेद रंग का जैकेट पहने शांत मुद्रा में हल्की-सी मुस्कान के साथ खड़ी नज़र आ रही हैं। उन्हें देखकर यह नहीं कहा जा सकता कि वो एक हॉकी खिलाड़ी हैं।
रानी का यह कूल लुक (Picture Source :- Instagram/ranirampal4)
रानी अपने स्टाइलिश फैशन के चलते चर्चा में रहती हैं। ब्लैक कलर के गाउन में रानी का लुक देखने लायक बनता हैं। उनके हाथ में बंधी काले रंगी की घड़ी उनके फैशन सेन्स को बयाँ कर रही हैं।
काले रंग में रानी की क़यामत (Picture Source :- Instagram/ranirampal4)
एशियन गेम्स के दौरान एक मौके पर रानी शानदार पोज देते नज़र आईं। यहाँ रानी सफेंद रंग के जूते के साथ वाइट कलर की हाफ पैंट के ऊपर ब्लैक कलर का टॉप पहने, एक हाथ पॉकेट में डाले नजर आई। उनका यह अंदाज़ उन्हें आत्मविश्वास से सराबोर कर रहा था। उन्हें देखकर ऐसा लग रहा था मानो आज वो मैदान फ़तह करने के मूड में हैं।
ब्लैक एंड वाइट का कमाल (Picture Source :- Instagram/ranirampal4)
वैसे रानी के खेल का कोई सानी नहीं हैं। उनका फैशन भी उनके खेल की सूझबूझ की तरह ही है। एक खूबसूरत पोज देते हुए रानी यह साबित करना चाहती हैं कि उनका पहनावा किसी अभिनेत्री से कम नहीं है। पिंक कलर के शूज के साथ काले रंग की जींस के ऊपर पिंक कलर की राउंड नेक टी-शर्ट पहने रानी का यह दिलकश अंदाज़ उनपर खूब जच रहा है।
पिंक कलर में रानी (Picture Source :- Instagram/ranirampal4)
इसे भी पढ़े :-देखें भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान सरदार सिंह का कूल अंदाज़