फैशन के मामले में भारतीय खिलाड़ियों का कोई जवाब नहीं है। अक्सर आए दिन उनके लुक और स्टाइल की चर्चा होती रहती है। खेल की दुनिया से ताल्लुक रखने वाले यह सितारें अक्सर अपने ड्रेसिंग सेन्स के चलते रुपहले पर्दे के नायक को भी टक्कर देते नज़र आते हैं। आज हम एक ऐसे भारतीय हॉकी खिलाड़ी के फैशन की चर्चा करेंगे जिसे देखकर पेशेवर मॉडल भी शर्मिन्दा हो जाते हैं। यहाँ हम बात कर रहें हैं भारतीय हॉकी स्टार देविन्दर वाल्मीकि की जो अपने लुक को लेकर अक्सर सुर्ख़ियों में छाये हुए रहते हैं। गौरतलब है कि देविन्दर हॉकी खिलाड़ी युराज वाल्मीकि के छोटे भाई हैं। वो (देविन्दर) हॉकी विश्वकप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और एक बेहतरीन मिडफील्डर है। हालाँकि दोनों भाई फैशन के मामले में किसी से कम नहीं हैं। यहाँ हम एक नज़र डालेंगे देविन्दर वाल्मीकि के उम्दा फैशन पर
दोनों भाइयों को देखकर लगता है मानो किसी फिल्म के हीरों हो। सामान्य दृष्टि से देखने पर आप किसी भी एंगल से इस बात का अंदाज़ा नहीं लगा सकते कि यह दोनों हॉकी खिलाड़ी हैं। एक तरफ जहाँ युवराज (दाएं) काले रंग की पोशाक में नज़र आ रहे हैं तो वहीं देविन्दर, काले रंग की शर्ट और पैंट के ऊपर हरे और सफेद रंग के ब्लेजर में हीरों की तरह नज़र आ रहे हैं।
वाल्मीकि भाइयों का गजब का लुक
एक आरामदायक हुडी जैकेट पहने देविन्दर मानो अपने स्टाइल का लोहा मनवा रहें हो। वैसे इस बात से नकारा नहीं जा सकता की वो किसी मॉडल से कमतर नज़र आते हैं।
अपनी स्टाइल का मनवाया लोहा
देविन्दर, अभिनेत्री चित्राशी रावत के साथ एकदम शांत मुद्रा में दिखाई दे रहे हैं। इन दोनों में देखने लायक ख़ास बात यह है कि दोनों ने इस दौरान चेकर प्रिंट डिजाइन का चुनाव किया जो देखने लायक बनता है।
शांत मुद्रा में नशीली नज़रे
इस तस्वीर में देविन्दर ने काले रंग की शर्ट और ग्रे कलर की पैंट पहने हुए हैं। वैसे चेक्ड प्रिंट उनका पसंदीदा ड्रेस है। अक्सर वो अपने चेक्ड ड्रेस को ही पहनना पसंद करते हैं। इस अवतार में वो बेहद स्मार्ट नज़र आ रहे हैं।
कुछ इस तरह होती है विजेता की मुस्कान
इस फोटो में उनका लुक देखने जैसा है। इस बार उन्होंने सफ़ेद रंग की साइड बटन वाले बंदगला शर्ट के साथ सफ़ेद रंग के ही पैंट को पहनने का फैसला किया। इसके साथ ही लाल रंग की स्नीज़ी घड़ी और स्नीकर्स चयन उनके ड्रेसिंग सेन्स को दर्शाता हैं।
सफ़ेद रंग में कमाल का लुक
इस बार देविन्दर ने शाही लुक इख़्तियार करने के लिए सफेद शर्ट और नेवी ब्लू पैंट के साथ काले रंग के मखमली जैकेट का चयन किया। इस ड्रेस में वो बिलकुल शाही अंदाज में नजर आ रहे थे।
देविन्दर का शाही अवतार