भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में हॉकी के दो बड़े टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ और ओड़िशा सरकार ने इसकी आधारिक पुष्टि कर दी है। पुरूषों का विश्व लीग फाइनल 2017 और पुरूष विश्व कप 2018 की मेजबानी भुवनेश्वर करेगा। कलिंगा स्टेडियम में हॉकी के दो बड़े टूर्नामेंट खेले जाएंगे। इस स्टेडियम में पहले भी 2014 पुरूष हॉकी चैम्पियंस ट्राफी का आयोजन सफल रहा था। हॉकी इंडिया लीग की मौजूदा चैम्पियन कलिंगा लासंर्स का भी होम ग्राउंड है।
पुरूष हॉकी विश्व फाइनल भुवनेश्वर साल 2017 में 1 से 10 दिसंबर तक आयोजित होगा, इसमें मेजबान (भारत) के अलावा दुनिया भर की आठ सर्वश्रेष्ठ टीमों भी भाग लेंगी। हिस्सा लेने वाली सभी टीमें हॉकी विश्व लीग सेमीफाइनल से क्वालीफाई करेंगी।
एफआईएच की विज्ञप्ति के अनुसार पुरूष हॉकी विश्व कप 2018 नवंबर के अंत और दिसंबर के शुरू में खेला जायेगा। मेजबान भारत की ओर से 15 टीमें हिस्सा लेंगी। ये हॉकी विश्व लीग सेमीफाइनल और इस साल होने वाली महाद्वीपीय चैम्पियनशिप से क्वालीफाई करेंगे।
बता दें कि ओड़िशा राज्य दोनों टूर्नामेंट का टाइटल प्रायोजक होगा। जिससे अधिकारिक टूर्नामेंट टाइटल ‘ओड़िशा पुरूष हॉकी विश्व लीग फाइनल भुवनेश्वर 2017’ और ‘ओड़िशा हॉकी पुरूष विश्व कप भुवनेश्वर 2018’ होगा।
एफआईएच के अध्यक्ष नरिंदर ध्रुव बत्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय हॉकी के लिहाज़ से लाभकारी कदम हैं। वहीं ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस कदम प्रसंशा की। उन्होंने कहा कि यह टूर्नामेंट ना सिर्फ राज्य के लिए बल्कि पूरे भारत के हॉकी प्रेमियों को खेल से जोड़ने का काम करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा इस फैसले से हॉकी को प्रमोट करने के साथ युवाओं को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।