21 अक्टूबर को दिल्ली में हाफ मैराथन का आयोजन किया जाना है, जिसके लिए दिग्गज महिला एथलीट सान्या रिचर्डस रोस को इस मैराथन का एंबेस्डर नियुक्त किया गया है। लंबे समय तक दुनिया की शीर्ष एथलीट रहने वाली सान्या पहली बार भारत आएंगी। ऐसे में सान्या का दिल्ली हाफ मैराथन से जुड़ना भारत में मैराथन को बढ़ावा देने में सहायक साबित होगा। आईये जानते हैं सान्या रिचर्डस रोस से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें…..

सान्या रिचर्डस रोस (Photo: Getty)
सान्या रिचर्डस रोस का जन्म 26 फरवरी 1985 को किंग्सटन, जमैका में हुआ था, लेकिन उन्होंने इंटरनेशनल लेवल पर अमेरिका का प्रतिनिधित्व करने का फैसला किया।

सान्या रिचर्डस रोस (Photo: Getty)
सान्या ने ओलंपिक में 5 मेडल अपने नाम किए। इनमें 2012 ओलंपिक में गोल्ड, 2004, 2008 और 2012 ओलिंपिक में 4×400 मीटर रिले का गोल्ड शामिल हैं।

सान्या रिचर्डस रोस (Photo: Getty)
सान्या वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 5 गोल्ड सहित सात मेडल अपने नाम कर चुकी हैं। वर्ल्ड इंडोर चैंपियनशिप में भी उनके नाम 2 मेडल दर्ज है। इसमें एक गोल्ड और 1 सिल्वर मेडल शामिल हैं।

सान्या रिचर्डस रोस (Photo: Getty)
सान्या रिचर्डस रोस को दुनिया की दिग्गज महिला एथलीटों में से एक माना जाता है। सान्या 2005 से 2009 तक 400 मीटर की वर्ल्ड नंबर 1 एथलीट रही। साल 2012 में एक बार फिर वह टॉप पर पहुंचने में कामयाब रही।

सान्या रिचर्डस रोस
सान्या ने 26 फरवर 2010 को आरोन जर्मेन रोस के साथ शादी रचाई। आरोन अमेरिका के पूर्व फुटबॉलर रह चुके हैं।