टेनिस का खेल हमेशा से ही रोमांच व आश्चर्य से भरपूर माना जाता है। यहां हर मुकाबले में कई रोमांचक पहलू देखने को मिलते हैं। कुछ को देखकर हम हँस देते हैं या कुछ प्रतियोगिता ऐसी भी होती हैं जिन्हें देखकर हम भूल भी जाते हैं। लेकिन कुछ ऐसी घटनाएँ भी हो जाती हैं जो ज़हन में बस जाती है। यह खेल शारीरिक क्षमताओं का खेल है, इसके साथ ही मज़बूत बाज़ुओं का तेज़ दिमाग के साथ तालमेल होना ज़रूरी है।
हम सभी ने महान टेनिस खिलाड़ियों के बीच खेले गए ग़जब मुकाबले देखे हैं। कुछ अनोखे भावनाओं पर जाकर खत्म होते हैं तो कुछ जीत के शोर के साथ। इस तरह के मुकाबले हमें एक साथ कई सारे यादगार क्षण दे जाते हैं, जिन्हें हम कभी भूल नही पाते। जब भी हम उनके बारे में सोचते हैं, हमारे मन में उस मुक़ाबले की तस्वीर उभर कर आती है।
ऐसा ही एक वाक़या 2006 के बी. एम. डब्ल्यू. ओपन के दौरान हुआ। उस वक़्त मेन्स सिंगल्स का मुक़ाबला चल रहा था। खिलाड़ी एक दूसरे पर प्वाइंट बना कर जीतने की कोशिश कर रहे थे। वहां जरगेन मेजर नामक एक टेनिस खिलाड़ी को पीछे भीड़ में से एक व्यक्ति कुछ कहे जा रहा था। उससे परेशान होकर जरगेन ने ऐसा काम कर दिया जो हम सोच भी नही सकते।
बार बार परेशान किये जाने पर जरगेन ने उस दर्शक की और मुड़कर सर्व कर दी। हर कोई यह देखकर हैरान था, सभी दर्शक अचानक इस वाकये को देखकर सहम गए। जरगेन का गुस्सा देखकर उन्हें परेशान कर रहा दर्शक सन्न हो गया। लेकिन जरगेन का यह “रिवर्स शॉट” सबके दिमाग में हमेशा के लिए कैद हो गया।