किसी भी खेल में खिलाड़ियों का फिट होना आवश्यक होता है। ये समझ ले खिलाड़ियों का खेल उनकी फिटनेस पर ही निर्भर करता है। अपने आपको फिट रखने के लिए ये सितारें घंटों जिम में पसीना बहाते हैं। बात करें टेनिस खिलाड़ियों की तो, ऐसे बहुत कम ही टेनिस प्लयेर हैं जिनकी बॉडी देख कर लड़कियां फ़िदा हो जाती हैं। ऐसे कुछ खिलाड़ी हैं जो टेनिस कोर्ट में अपना जलवा दिखाने के साथ-साथ अपनी छरहरी काया के जरिए लाखों दिलों की धड़कन भी बने हुए हैं। फिटनेस के जरिए सुर्खियां बटोरने वाले इन खिलाडियों के लिए लड़कियां दिन-दहाड़े खुली आंखों से सपने देखती हैं। आपको उन चहेते खिलाड़ियों से रुबरु कराएँगे जो अपनी कसी बॉडी के लिए जाने जाते हैं।
जुआन मार्टिन डेल पोत्रो

Picture Source: Instagram
अर्जेंटीना के टेनिस खिलाड़ी जुआन मार्टिन डेल पोत्रो पने खेल के साथ-साथ अपनी लम्बी कद काठी के लिए भी जाने जाते हैं। विश्व रैंकिंग में 5वें पायदान के खिलाड़ी जुआन अपनी फिटनेस की वजह से लड़कियों के चहेते बने हुए हैं। उनकी शर्टलेस बॉडी देखकर लड़कियां पागल हो जाती हैं। उन्होंने अपने आपको फिट रखने के लिए काफी मेहनत की हैं। जिसका नतीजा आज सब के सामने है कि लाखों दिलों पर राज करते हैं जुआन।
ग्रिगोर दिमित्रोव

Picture Source: Instagram
ग्रिगोर दिमित्रोव की बॉडी काफी दिलक़श हैं। 27 वर्षीय बुल्गारिया के इस करिश्माई खिलाड़ी ने अपनी मादक निगाहों के जरिये लड़कियों को अपना दीवाना बना रखा है। हालाँकि ग्रिगोर ने इस वर्ष कोई बड़ा टूर्नामेंट तो नहीं जीता लेकिन लड़कियों के मामलें में वो काफी ख़ुशनसीब हैं। उन्हें देखते ही लड़कियाँ उनकी दीवानी हो जाती हैं।
एंडी मरे

Andy Murray
ब्रिटेन के टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे अपनी लुक को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। चोट के कारण खेल में बढ़िया प्रदर्शन ना कर पाने के बावज़ूद वो अपनी शारीरिक बनावट की वजह से चर्चा में बने रहते हैं। मरे अपनी फिटनेस और स्वास्थ्य को लगातार बनाये हुए हैं। जब भी वो अपनी शर्ट उतारते हैं तो लड़कियां अपने आप को आसानी से काबू नहीं कर पाती।
राफेल नडाल

Rafael Nadal
टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी राफेल नडाल अपने खेल के साथ फिटनेस के लिए भी बखूबी जाने जाते हैं। स्पैनिश खिलाड़ी राफेल को चाहने वालों की लम्बी फेहरिस्त है। वो अपनी शर्मीली मुस्कान,सौम्य व्यवहार और कैज़ुअल काया के लिए भी जाने जाते हैं। उनकी पर्सनालिटी का ही जादू है कि आज भी लड़कियां उनके सपनें देखती हैं।
नोवाक जोकोविच

Novak Djokovic
वर्तमान में विश्व के नंबर 1 टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच भी अपनी फिटनेस के मामलें में काफी संजीदा रहते हैं। यही कारण है कि दुनिया उनकी पर्सनालिटी की कायल है। सर्बिया के इस खिलाड़ी की जबरदस्त वीमेन फैन फॉलोविंग है। लाखों महिलाओं के दिलों की धड़कन बन चुके नोवाक वाकई में लड़कियों के सपने में आते हैं।